'ब्रिटेन में सिखों को निशाना बना रहे भारतीय एजेंट्स', UK सांसद प्रीत कौर गिल ने लगाया बड़ा आरोप

ब्रिटिश सिख सांसद प्रीत कौर गिल ने हाउस ऑफ कॉमन्स सत्र के दौरान ब्रिटेन में सिख समुदाय के सदस्यों को निशाना बनाने वाले अंतरराष्ट्रीय दमन का उठाया है। सांसद प्रीत कौर गिल ने आरोप लगाया कि भारत से जुड़े एजेंट ब्रिटेन में रहने वाले सिख समुदाय के लोगों को निशाना बना रहे हैं।

ब्रिटिश एमपी प्रीत कौर गिल ने दावा किया कि ब्रिटेन में रहने वाले सिख भारत से जुड़े एजेंट्स की हिट लिस्ट में हैं। सासंद ने मौखिक प्रश्नों के रूप में सुरक्षा मंत्री टॉम तुगेंदट से पूछा कि ब्रिटिश सरकार देश में सिखों की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठा रही है।

Indian involved in transnational repression of Sikhs

संसद ने निचले सदन में बोलते हुए सांसद ने हालांकि किसी का नाम नहीं लिया मगर उन्होंने कहा कि हाल के महीनों में फाइव आईज देशों ने ब्रिटेन में सिख कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने वाले भारत से जुड़े एजेंटों की कार्रवाई पर चिंता जताई है।

सबसे ज्यादा परेशान करने वाली बात यह है कि कथित हत्याएं हुई हैं और हत्या की साजिशें नाकाम की गई हैं। अमेरिका और कनाडा ने ऐसे मामलों को अपनी संप्रभुता और अपने लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए चुनौती माना और इसे सार्वजनिक किया है। ब्रिटिश सिखों को भी इसी तरह के खतरों का सामना करने की रिपोर्ट्स को देखते हुए सरकार उनकी सुरक्षा के लिए क्या कदम उठा रही है?

संसद में गृह कार्यालय के प्रश्न सत्र के दौरान जवाब में, तुगेंदट ने कहा कि उनका विभाग पूरे ब्रिटेन में व्यक्तिगत अधिकारों और स्वतंत्रता और सुरक्षा के लिए संभावित खतरों का लगातार आकलन कर रहा है। यदि किसी विदेशी से किसी भी ब्रिटिश नागरिक को कोई खतरा है, तो हम फौरन कार्रवाई करेंगे।

मंत्री ने कहा कि सिख समुदाय को ब्रिटेन में हर दूसरे समुदाय की तरह सुरक्षित रहने का अधिकार है। सभी ब्रिटिश नागरिक समान हैं, चाहे उनका रंग, धर्म, आस्था या राजनीतिक निष्ठा कुछ भी हो। वास्तविकता यह है कि हमने वह सभी कार्रवाई की है जो हमें लगता है कि इस स्तर पर उचित है।

उन्होंने कहा, हम निश्चित रूप से अपने फाइव आईज साझेदारों के साथ बहुत करीबी संबंध बनाए रखते हैं और हम बिल्कुल स्पष्ट हैं कि अगर स्थिति बदलती है और हमें कार्रवाई करने की जरूरत है, तो हम ऐसा करेंगे।

प्रीत कौर गिल हाल ही में तब खबरों में थीं जब ब्रिटेन की विपक्षी लेबर पार्टी के नेता सर कीर स्टार्मर ने उन्हें ब्रिटेन में खालिस्तान सक्रियता से जुड़े होने के आरोप लगाए थे। कौर लंबे समय से खालिस्तान आंदोलन से जुड़ी हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+