ब्रिटिश मॉडल का खुलासा, 7 साल की उम्र में हुआ था रेप

केटी ने बताया कि जब सात साल की थीं तो एक अजनबी ने उनका यौन शोषण किया। वेबसाइट 'डेलीस्टार' के मुताबिक केटी ने खुद इस बात को कबूलते हुए कहा कि जब वो सात साल की थी तो उनका यौन शोषण हुआ था। उन्होंन बताया कि जब वो पार्क खेल रही थी और उनकी मां आइसक्रीम खरीद रही थीं। तभी एक आदमी ने उसके साथ पार्क की झाड़ियों में अश्लील हरकत की।
केटी ने रेडियो प्रोग्राम में कहा कि मैं अभी भी उस आदमी का हुलिया याद कर सकती हूं। मुझे नहीं पता वह कितने साल का था, क्योंकि मेरे लिए वह एक उम्रदराज आदमी था। आप ऎसी वारदातों को कभी नहीं भूलते।
36 साल की केटी ने उस वाकिए को याद करते हुए कहा कि हादसे के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उनका अधोवस्त्र अपने साथ ले गई, लेकिन उनके साथ गलत करने वाला कभी नहीं पकड़ा गया। गौरतलब है कि केटी ने पूर्व में यह बात साझा की थी कि एक "मशहूर हस्ती" ने उनके साथ दुष्कर्म किया था, लेकिन उन्होंने अभी तक उसका नाम नहीं बताया है।












Click it and Unblock the Notifications