इस स्कूल ने दी लड़कों को स्कर्ट पहनने की इजाजत, फैसले पर बंटी लोगों की राय
दुनियाभर के अधिकतर स्कूलों में लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग यूनिफॉर्म होता है, लेकिन हाल ही में एक स्कूल ने लड़कों को स्कर्ट पहनने की इजाजत दी है। इस स्कूल में पढ़ने वाले लड़के अब यूनिफॉर्म के तौर पर स्कर्ट पहन सकते हैं।

लंदन। दुनियाभर के अधिकतर स्कूलों में लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग यूनिफॉर्म होता है, लेकिन हाल ही में एक स्कूल ने लड़कों को स्कर्ट पहनने की इजाजत दी है। इस स्कूल में पढ़ने वाले लड़के अब यूनिफॉर्म के तौर पर स्कर्ट पहन सकते हैं। ये फैसला सुनने में भले ही अजीब लग रहा हो लेकिन इस फैसले से स्कूल के सभी लड़के काफी खुश और उत्साहित हैं।

लड़कों को मिली स्कर्ट पहनने की इजाजत
ब्रिटेन के रुटलैंड के अपिंघम स्कूल ने अपने यहां पढ़ने वाले लड़कों को स्कर्ट पहनने की इजाजत दे दी है। अब स्कूल में जो लड़के पैंट की बजाय स्कर्ट पहनना चाहते हैं, वो बिना किसी रोक-टोक के इसे पहन सकते हैं। स्कूल ने ये फैसला एक बच्चे के कारण लिया है। पिछले साल इनक्लूसिविटी (समावेशिता) हफ्ते के दौरान स्कूल का एक छात्र स्कर्ट पहन कर आया था। वो ये बताना चाहता था कि लड़के खुद को जैसा महसूस करते हैं, वैसे ही एक्सप्रेस भी कर पाएं।

एक लड़के के कारण लिया गया फैसला
छात्र रिचर्ड मलोनी ने कहा, 'मैं उम्मीद करता हूं कि किसी दिन कोई भी छात्र मेरे पास आ सके और कहे कि हम यही हैं, इस तरह हम खुद को व्यक्त करना चाहते हैं। हम इन कपड़ों को पहनना चाहते हैं, और हम शायद इस बात की अनुमति देंगे।' मलोनी ने कहा कि वो हमेशा से ही अलग थे और उन्हें लगता है कि अब सभी स्कूलों को जेंडर-न्यूट्रल यूनिफॉर्म लागू कर देनी चाहिए।

स्कूल और शोधकर्ताओं की अलग-अलग राय
स्कूल के इस फैसले की सभी लड़कों ने तारीफ की है। हालांकि कई लोगों के लिए ये फैसला एक शॉक की तरह आया, लेकिन स्कूल इस फैसले पर कायम है। स्कूल इस फैसले के जरिये लड़के और लड़कियों में भेदभाव को खत्म करना चाहता है। वहीं कुछ शोधकर्ताओं का मानना है कि ऐसा कर स्कूल बच्चों को कंफ्यूज कर रहा है। उनका कहना है कि ट्रांस्जेंडर मुद्दों को ज्यादा प्रमोट किया जा रहा है, जिससे बच्चों के मन में कंफ्यूजन आ रहा है।
ये भी पढ़ें: शादी के बाद फोटोशूट का यह VIDEO देख आप हंसते-हंसते होंगे लोटपोट
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications