शादी के बाद फोटोशूट का यह VIDEO देख आप हंसते-हंसते होंगे लोटपोट
फेसबुक पर अपने दोस्तों के शादी के पहले के फोटोशूट तो आपने भी कई देखे होंगे। इन तस्वीरें के पीछे काफी मेहनत होती और कई बार इन्हें खिंचवाते वक्त दूल्हा-दुल्हन के साथ अप्रिय घटनाएं भी हो जाती हैं। फेसबुक पर एक पेज ने ऐसा ही एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें दूल्हा-दुल्हन की मेहनत दिखाई दे रही है।
बीजिंग। फेसबुक पर अपने दोस्तों के शादी के पहले के फोटोशूट तो आपने भी कई देखे होंगे। सुंदर लोकेशंस में खूबसूरत कपड़े पहने दूल्हा-दुल्हन सलीके से खड़े होते हैं और फिर तस्वीरें खिंचवाते हैं। इन खूबसूरत तस्वीरें के पीछे की सच्चाई काफी कम बार निकलकर आती है। फेसबुक पर दिखती इन तस्वीरें के पीछे काफी मेहनत होती और कई बार इन्हें खिंचवाते वक्त दूल्हा-दुल्हन के साथ अप्रिय घटनाएं भी हो जाती हैं। फेसबुक पर एक पेज ने ऐसा ही एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें दूल्हा-दुल्हन की मेहनत दिखाई दे रही है। ये वीडियो देखकर हंसते-हंसते आपके पेट में दर्द हो जाएगा।

शादी के पहले और बाद में फोटोशूट कराने का क्रेज इन दिनों युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। अलग-अलग जगहों पर फोटो खिंचवाने वाले ये कपल प्री-वेडिंग शूट के लिए काफी मेहनत करते हैं। शंघाइस्ट पेज ने फेसबुक पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कपल की पर्दे के पीछे की मेहनत दिख रही है। ये मेहनत आपकों हंसने पर मजबूर कर देगी। ये वीडियो कई कपल्स के फोटोशूट की क्लिप का मॉन्टाज है।
इस वीडियो में कई कपल्स ऐसे दिखाए गए हैं, जो अच्छे फोटोशूट के चक्कर में ऐसी हरकते कर बैठते हैं कि सब बर्बाद हो जाता है। जैसे की वीडियो की शुरुआत में एक कपल नदी किनारे फोटोशूट करा रहा होता, तभी अचानक दुल्हन का पैर फिसलता है और वो गिर पड़ती है। वहीं एक कपल सड़क किनारे फोटोशूट करा रहा होता, तभी वहां से एक गाड़ी गुजरती है और धूल से दुल्हन की पूरी ड्रेस खराब हो जाती है। गारंटी है कि ये वीडियो आपके हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देगा-
ये भी पढ़ें: 'आंखें मटकाना इस्लाम में हराम', सुप्रीम कोर्ट में प्रिया प्रकाश के गाने के खिलाफ याचिका












Click it and Unblock the Notifications