VIDEO: मोरक्को में भूकंप से पहले दिखी थी रहस्यमयी रोशनी, क्या इंसानों ने लाई ये आपदा?
हाल ही में मोरक्को में विनाशकारी भूकंप आया, जिसमें 2000 से ज्यादा लोगों की जान गई। इस घटना में हजारों लोग अभी भी लापता हैं, जिनको बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा। अब इस भूकंप को लेकर एक नया दावा किया जा रहा, जिसके बारे में सुनकर पूरी दुनिया हैरान है। (वीडियो-नीचे)
स्थानीय लोगों का दावा है कि भूकंप आने से कुछ देर पहले ही वहां के आसमान में एक रहस्यमयी रोशनी दिखी, जिसके बाद तेज झटके महसूस किए गए। इस रोशनी को देखकर ये कयास लगाया जा रहा कि ये भूकंप इंसानों द्वारा लाया गया था। इसमें अमेरिका का हाथ होने का भी शक जताया जा रहा।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक मोरक्को के अगादिर शहर के एक घर में सीसीटीवी कैमरा लगा था, उसने ही ये वीडियो रिकॉर्ड किया। वीडियो में क्षितिज के पास साफ तौर पर नीली रोशनी देखी जा सकती है। कुछ लोग तो इस घटना के लिए अमेरिका के मिलिट्री प्रोग्राम HAARP को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
विवादित प्रोजेक्ट है HAARP
अमेरिकी सरकार के मुताबिक HAARP आयनमंडल (ऊपरी वातावरण) में रिसर्च के लिए उसका एक प्रोजेक्ट है। इसको लेकर अलास्का में एक वेधशाला में रेडियो ट्रांसमीटर भी लगाया गया। इस प्रोजेक्ट के तहत 2022 से मौसम पर काफी रिसर्च की जा रही, लेकिन कुछ एक्सपर्ट का दावा है कि इसकी मदद से आपदा लाई जा रही। मोरक्को से पहले भी कई प्राकृतिक घटनाओं में HAARP का नाम आ चुका है।
HAARP दे चुका है सफाई
अमेरिकी शोधकर्ताओं के मुताबिक वो रेडियो फ्रीक्वेंसी रिसर्च के लिए भेजते हैं, लेकिन वो धरती के किसी भी स्तर पर अवशोषित नहीं होता। ऐसे में ये आरोप गलत है कि वो मौसम को कंट्रोल कर रहा। ये सिर्फ रिसर्च प्रोग्राम है, जिसका मकसद इंसानों की भलाई है।
वहीं फरवरी में तुर्की में विनाशकारी भूकंप आया था, जिसमें करीब 50 हजार लोगों की जान गई। इस घटना के बाद भी दावा किया गया था कि ये मानवजनित भूकंप था। हालांकि इससे जुड़े ठोस सबूत नहीं मिल पाए।












Click it and Unblock the Notifications