Brics Summit: भारत- रूस के बीच द्विपक्षीय वार्ता, पुतिन से PM मोदी बोले- यूक्रेन संघर्ष सुलझाने में पूरा सहयोग

Brics Summit 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स समिट में शामिल होने रूस के शहर कजान में पहुंचे हैं। यहां मंगलवार को पीएम की रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की द्विपक्षीय वार्ता के दौरान अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी निमंत्रण स्वीकार करने को अहम बताया और निमंत्रण स्वीकार करने के लिए आभार व्यक्त किया। वहीं पीएम मोदी ने अपने संबोधन में रूस से साथ भारत के मजबूत रिश्तों को प्राथमिकता देते हुए कहा कि यूक्रेन संघर्ष को सुलझाने में भारत पूरा सहयोग देने के लिए तैयार है।

पीएम मोदी ने पिछले एक साल से ब्रिक्स का नेतृत्व करने के लिए रूस को बधाई दी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पिछले 15 वर्षों में ब्रिक्स ने अपनी छाप छोड़ी है। पीएम ने कहा, " कल ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के उत्सुक हूं। रूस और यूक्रेन संघर्ष के दौरान मैं और राष्ट्रपति पुतिन लगातार संपर्क में रहे हैं। भारत मानता है कि संघर्ष का समाधान शांतिपूर्ण होना चाहिए। हम मानव जाति को ध्यान में रखते हुए शांति और स्थिरता का समर्थन करते हैं। इस संबंध में भारत हर तरह का सहयोग देने को तैयार है।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी BRICS समिट में शामिल होने के लिए मंगलावर को रूस के कजान शहर पहुंचे। यहां उन्होंने रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ द्विपक्षीय बातचीत की। इस दौरान पुतिन ने कहा, "हमारे संबंध इतने अच्छे हैं कि आप मेरी बात बिना ट्रांसलेटर (अनुवादक) के समझ जाते हैं।"

Brics Summit 2024

प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन जंग पर भारत के स्टैंड को कायम रखा। उन्होंने कहा, "हर समस्या का समाधान शांतिपूर्ण ढंग से हो... रूस के साथ हमारे ऐतिहासिक संबंध हैं। हमारी गहरी मित्रता है। हमारे संबंध और मजबूत होंगे। पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन को ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर बधाई दी। पीएम ने कहा कि रूस-यूक्रेन संघर्ष को लेकर हमारा संपर्क बना हुआ है। हर समस्या का हल शांति से ही हो सकता है। रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर पीएम ने कहा कि भारत अपने रुख पर कायम है और शांति को लेकर हर संभव सहयोग करेगा। हम शांति और स्थिरता की बहाली का समर्थन करते हैं।

द्विपक्षीय बैठक के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आगे कहा, "अंतर सरकारी आयोग की अगली बैठक 12 दिसंबर को नई दिल्ली में होने वाली है। हमारी परियोजनाएं लगातार विकसित हो रही हैं। आपने भारतीय वाणिज्य दूतावास खोलने का फैसला किया है। हम इसका स्वागत करते हैं। हमारे सहयोग से भारत की नीतियों को लाभ होगा। हम आपको और आपके प्रतिनिधिमंडल को रूस में देखकर बहुत खुश हैं।"

पिछले चार महीनों में पीएम मोदी का ये रूस का दूसरा दौरा है। इससे पहले जब वे जुलाई में रूस गए थे तो उन्होंने पुतिन को सलाह दी थी कि बम-बंदुकों और गोलियों से शांति संभव नहीं है। इसके बाद वे यूक्रेन दौरे पर भी गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+