जी20 शिखर सम्मेलन से पहले ब्रिक्स के नेताओं की बैठक
ब्रिस्बेन। जी20 शिखर सम्मेलन से पहले ब्रिक्स के नेताओं की बैठक ब्रिक्स के सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने शनिवार को यहां जी20 शिखर सम्मेलन की शुरुआत से पहले बैठक की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति जैकब जुमा और ब्राजीलियन राष्ट्रपति दिल्मा रौसेफ बैठक में ब्रिक्स राष्ट्रों के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने के मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं।
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर लिखा, "नमस्ते! अपने पहले कार्यक्रम के लिए रवाना हो रहा हूं। यह ब्रिक्स की औपचारिक बैठक है।" ब्रिक्स की बैठक जी20 शिखर सम्मेलन (15-16 नवंबर) की शुरुआत से कुछ घंटों पहले आयोजित की गई।
Namaste! Leaving for my first programme, the Informal BRICS meeting. pic.twitter.com/eDRdEOIujg
— Narendra Modi (@narendramodi) November 14, 2014 इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications