BRICS घोषणापत्र में लश्कर-जैश पर की निंदा, भारत की बड़ी जीत

Recommended Video

    PM Modi in BRICS: घोषणापत्र में आतंकवाद का जिक्र, Pakistan को दिखाई औकात । वनइंडिया हिंदी

    शियामेन। ब्रिक्स 2017 शिखर सम्मेलन चीन के शियामेन शहर में चल रहा है और इस बीच घोषणापत्र में आतंकवाद का जिक्र हुआ है, जिसमें पाकिस्तान पर कड़ा प्रहार किया गया है। ब्रिक्स देशों ने आतंकवाद पर चिंता जताते हुए पाक में संचालित आतंकी संगठनों का नाम लिया गया है।

    ब्रिक्स: पाकिस्तान आतंकी संगठनों पर कड़ा प्रहार

    ब्रिक्स देशों ने पाकिस्तान की धरती पर संचालित आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हक्कानी नेटवर्क का नाम लेते हुए आतंकी हमलों की निंदा की है। घोषणापत्र में 16 बार आतंकी शब्द का इस्तेमाल करते हुए ब्रिक्स देशों ने आतंकवाद को सह देने वाले देश को लताड़ लगाई है।

    आपको बता दें कि भारत लगातार पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठनों का विश्व पटल पर जिक्र करता रहा है और इस बार ब्रिक्स 2017 में भी अपने घोषणापत्र में सीधे तौर पर आतंकी संगठनों पर प्रहार किया है। घोषणापत्र में कहा गया है कि आतंकवाद बढ़ावा देने वालों को जवाबदेह ठहराना जरूरी है।

    आपको बता दें कि ब्रिक्स में यह पहली बार हुआ है जब किसी पाक आतंकी सगंठनों का खुलकर नाम लिया गया है। ब्रिक्स की बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि शांति और विकास के लिए सभी देशों का सहयोग जरूरी है। एकजुट रहने पर ही शांति और विकास संभव है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+