जानिए क्यों, कोरोना टेस्ट के बाद ब्राजील के राष्ट्रपति ने कहा-मेरे फेंफड़े साफ हैं

ब्राजीलिया। ब्राजील के राष्ट्रपति ने जेयर बोलसोनारो ने कोरोना वायरस की जांच को लेकर एक बेहद ही अजीब बयान दिया है। बोलसोनारो ने कोरोनो वायरस के दूसरे परीक्षण से गुजरने के बाद अपने फेफड़ों को "साफ" बताया है। उन्होंने कहा कि, कोरोना वायरस टेस्ट में मेरे फेंफडे साफ निकले हैं। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, बोलसोनारो में कोरोना के लक्षण पाए जाने के बाद सोमवार को उनका दूसरा टेस्ट किया गया है।

 Brazils president Bolsonaro says lungs clean after coronavirus test

सीएनएन ब्राजील और समाचार पत्र एस्टाडो डी एस पाउलो ने बताया कि बोलसनारो में बुखार जैसे लक्षण देखने को मिले हैं। बोलसनारो ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन के बाहर समर्थकों से कहा कि वह अभी अस्पताल आए है और उनका कोरोना टेस्ट किया गया है। मैंने फेफड़े का स्कैन कराया। मेरे फेंफडे साफ है। राष्ट्रपति के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति अपने घर पर हैं और वह पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं। जिसका रिजल्ट मंगलवार को आएगा।

ब्राजील की सुप्रीम कोर्ट ने मई में बोलसोनारो की कोविड-19 की तीन जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की थी, इन तीनों जांच रिपोर्टों में उनमें संक्रमण की पुष्टि नहीं हुयी थी। अमेरिका के फ्लोरिडा में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के बाद बोलसोनारो ने मार्च में ये तीनों जांच करवाये थे।

ब्राजील के हालत बेहद खराब है। ब्राजील में लाखों लोग कोरोना से संक्रमित हैं और हजारों लोगों की मौत हो गई है। अमेरिका के बाद कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित ब्राजील है, जहां करीब 16 लाख 23 हजार लोग इस वायरस से संक्रमित हैं और वहीं 65 हजार से ज्यादा लोगों की मौत भी हो गई है। हर रोज 25 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+