एलन मस्क की कंपनी एक्स पर मुकदमा करेंगी ब्राजील के राष्ट्रपति की पत्नी, X अकाउंट हैक होने के बाद लिया फैसला

ब्राजील की प्रथम महिला और राष्ट्रपति लूला सिल्वा की पत्नी रोसांगेला 'जांजा' लूला दा सिल्वा ने मंगलवार को एलन मस्क की सोशल मीडिया कंपनी एक्स पर केस करने की धमकी दी है। रोसांगेला लूला सिल्वा का बीते हफ्ते एक्स एकाउंट हैक हो गया था। इस दौरान उनके एकाउंट से हैकरों ने महिला विरोधी संदेश पोस्ट किए थे।

57 वर्षीय रोसांगेला सिल्वा का एक्स अकाउंट 11 दिसंबर को हैक किया गया था। उनके अकाउंट से उनका और उनके पति राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा का मजाक उड़ाते हुए कई अपमानजनक पोस्ट किए गए। ब्राजील पुलिस फिलहाल इसकी जांच कर रही है।

Brazil presidents wife

रोसांगेला सिल्वा के एक्स पर 1.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। सिल्वा ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा था, "मैं रोजाना जिन घृणित और अपमानजनक हमलों का सामना करती हूं, वे एक नए स्तर पर पहुंच गए हैं। मेरा एक्स अकाउंट हैक कर लिया गया है। अकाउंट से मेरे खिलाफ महिलाओं के प्रति द्वेषपूर्ण और हिंसक संदेश पोस्ट किए गए।"

लूला के साथ एक लाइव प्रसारण में, जांजा ने कहा, "मुझे अभी भी नहीं पता कि मुझे उन पर अमेरिका में या ब्राजील में मुकदमा करना होगा, लेकिन मैं उन पर मुकदमा करूंगी।" जांजा ने मांग की कि ब्राजील में सोशल मीडिया कंपनियों को नियमों के अधीन होना चाहिए।

जांजा ने तर्क दिया कि सोशल मीडिया कंपनी को अपने उपयोगकर्ताओं के आचरण के लिए जिम्मेदार होना चाहिए। लूला इस बात से सहमत थे कि वैश्विक स्तर पर सोशल मीडिया विनियमन की आवश्यकता है, लेकिन उन्होंने मुद्दे की जटिलताओं पर अपनी चिंता व्यक्त की।

वामपंथी नेता ने कहा, "यह जानना एक चुनौती है कि बिना सेंसरशिप लगाए हम इससे कैसे निपट सकते हैं।" उन्होंने कहा, "मुझे पता है कि यूरोपीय संघ ने पहले ही कुछ नियमन कर लिया है। हमें बहुत बारीकी से देखना होगा कि संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन क्या कर रहे हैं।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+