यहां की पुलिस हर रोज करती है करीब 6 लोगों की हत्या

साओ पाउलो। पुलिस का काम लोगों की रक्षा करना, अपराध से उन्हें सुरक्षित रखना होता है, लेकिन जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो अपराध अपने चरम पर पहुंच जाता है। ताजा खुलासा ब्राजील पुलिस को लेकर हुआ है। एक एनजीओ के सर्वे के मुताबिक ब्राजील पुलिस ने 2009 से 2013 के बीच 11 हजार से अधिक लोगों की हत्या कर दी है।

brazil police

इस रिपोर्ट के मुताबिक ब्राजील पुलिस हर रोज औसतन 6 लोगों की हत्या की। साओ पाउलो आधारित ‘फोरम ऑन पब्लिक सेफ्टी' के रिपोर्ट के मुताबिक ब्राजील पुलिस ने पिछले सालों में 11,197 लोगों की हत्या की, जबकि अमेरिका में कानून प्रवर्तन एजेंटों ने 30 सालों में 11,090 लोगों को मौत के घाट उतारा।

रिपोर्ट के मुताबिक ब्राजील पुलिस अपराध और हिंसा से निपटने के लिए घातक बल का अनुचित इस्तेमाल करती है। एनजीओ द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल हत्या के सभी मामलों में 50,806 लोग मारे गए, यानी कि हर 10 मिनट में एक व्यक्ति मारा गया।

वहीं चौंकाने वाला तथ्य ये है कि मारे गए लोगों में 70 प्रतिशत लोग अश्वेत थे और उनमें आधे से अधिक 15 से 29 साल की उम्र के बीच के थे। साओ पाउलो यूनिविर्सटी के सेंटर फॉर स्टडी ऑन वायलेंस के ब्रूनो पेस मान्सो ने कहा कि जरुरत से ज्यादा बल प्रयोग कर पुलिस लोगों को मार देती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+