अर्जेंटीना को ब्राज़ील का अल्टीमेटम, हुड़दंगी नहीं किए जाएंगे बर्दाश्त

यह भी पढ़ें- टाटा कर रहा बाइ-बाइ
आर्जेन्टीना के कुख्यात 'बरा ब्रवा' ग्रुप (कट्टर प्रशंसक) के कुछ सदस्यों के 12 जून से शुरू हो रही प्रतियोगिता के लिए ब्राजील आने की संभावना से जुडी खबरों पर खेल मंत्री आल्डो रेबेलो ने कहा, 'हमें ब्राजील में विश्व कप के दौरान हिंसक प्रशंसकों की जरूरत नहीं है।'
एस्टाडो डि साओ पाउलो ने रेबेलो के हवाले से कहा, 'हुड़दंगियों के जोखिम को कम से कम करने के लिए हम अंतरराष्ट्रीय पुलिस के साथ सहयोग कर रहे हैं।' रेबेलो ने कहा, 'हम आर्जेन्टीना के झगड़ालू प्रशंसकों को यहां ब्राजील में नहीं चाहते।' इसी के साथ विश्व कप की तैयारियां ज़ोर-शोर से शुरु हो गईं हैं।












Click it and Unblock the Notifications