Brazil G20 Summit में PM मोदी का संबोधन, बोले- दिल्ली के जन-केंद्रित फैसलों को ब्राजील ने दी प्राथमिकता
Brazil G20 Summit: ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन की थीम का विषय 'सामाजिक समावेशन और भूख और गरीबी के खिलाफ लड़ाई' है। सम्मेलन के शुरुआती सत्र में अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने 'एक पृथ्वी एक परिवार एक भविष्य' कॉन्सेप्ट पर जिक्र किया और कहा कि ब्राजील में जी-20 समिट की प्रासंगिता उतनी ही है, जितनी पिछले साल दिल्ली में हुए समिट का था। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, हम भूख और गरीबी के खिलाफ वैश्विक गठबंधन के लिए ब्राजील की पहल का समर्थन करते हैं। यह नई दिल्ली शिखर सम्मेलन में अपनाए गए खाद्य सुरक्षा के लिए डेक्कन उच्च स्तरीय सिद्धांतों के कार्यान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
रियो डी जेनेरियो में आयोजित हो रही जी-20 समिट के दौरान पीएम मोदी ने मंच से कहा कि नई दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन में लिए गए जन-केंद्रित निर्णयों को ब्राजील की अध्यक्षता के दौरान आगे बढ़ाया गया है। यह बहुत संतोष की बात है कि हमने एसडीजी लक्ष्यों को प्राथमिकता दी। पीएम ने आगे कहा, "...हम भूख और गरीबी के खिलाफ वैश्विक गठबंधन के लिए ब्राजील की पहल का समर्थन करते हैं। यह नई दिल्ली शिखर सम्मेलन में अपनाए गए खाद्य सुरक्षा के लिए डेक्कन उच्च स्तरीय सिद्धांतों के कार्यान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।"

रियो डी जनेरियो में जी-20 समिट को लेकर पीएम मोदी ने कहा, "सबसे पहले, मैं संगठन के लिए की गई भव्य व्यवस्था के लिए राष्ट्रपति लूला को बधाई देना चाहता हूं। G20 शिखर सम्मेलन और उनकी सफल G20 अध्यक्षता के लिए। नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन में लिए गए जन-केंद्रित निर्णयों को ब्राजील की अध्यक्षता के दौरान आगे बढ़ाया गया है। यह बहुत संतोष की बात है कि हमने एसडीजी लक्ष्यों को प्राथमिकता दी...यह स्पष्ट है कि एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य, इस शिखर सम्मेलन में भी उतना ही प्रासंगिक है जितना पिछले साल था।"












Click it and Unblock the Notifications