इजरायली पीएम को इस देश ने बताया 'झूठा', नेतन्याहू ने जताया था समर्थन के लिए आभार

इजरायल और फिलिस्तीन के बीच काफी ज्यादा तनाव है, फिलिस्तीन के साथ जहां दुनिया के सभी इस्लामिक देश खड़े हो गये हैं वहीं, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने 25 देशों से समर्थन मिलने की बात कही थी।

नई दिल्ली, मई 17: इजरायल के प्रधानमंत्री ने जिन देशों को समर्थन के लिए आभार जताया था, उनमें से एक देश की वजह से उन्हें शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने समर्थन के लिए 25 देशों का आभार जताया था लेकिन एक देश ने कहा है कि उसने कभी इजरायल का समर्थन नहीं किया है। जिसके बाद अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इजरायली प्रधानममंत्री की किरकिरी हो रही है। हालांकि, इन 25 देशों में इजरायली प्रधानमंत्री ने भारत को नहीं रखा था, जिसको लेकर भारत में भी सत्ताधारी बीजेपी के कई नेताओं का मजाक उड़ाया जा रहा है क्योंकि कई बीजेपी नेताओं ने अपने ट्वीट में खुलकर इजरायल का समर्थन किया था।

25 देशों का जताया आभार

25 देशों का जताया आभार

इजरायल और फिलिस्तीन के बीच काफी ज्यादा तनाव है और दोनों देश अपने लिए अंतर्राष्ट्रीय समर्थन जुटा रहे हैं। फिलिस्तीन के साथ जहां दुनिया के सभी इस्लामिक देश खड़े हो गये हैं वहीं, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ट्वीट कर 25 देशों से समर्थन मिलने की बात कही थी, जिसमें से एक देश ने समर्थन की बात से इनकार कर दिया है। बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने ट्वीट में अमेरिका, अल्बानिया, ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, ब्राजील, बुल्गारिया, कनाडा, कोलंबिया, साइप्रस, चेक गणराज्य, जॉर्जिया, जर्मनी, गुएंटेमाला, होन्दुरास, हंगरी, इटली, लुथुआनिया, मॉल्डोवा, नीदरलैंड्स, मेसिडोनिया, पराग्वे, स्लोवेनिया, यूक्रेन और उराग्वे का नाम लेकर इन देशों को शुक्रिया कहा था।

Recommended Video

    Palestine Israel Conflict: फिलिस्तीन पर इजरायल का जबर्दस्त हमला, 42 लोगों की मौत | वनइंडिया हिंदी
    इस देश ने किया शर्मिंदा

    इस देश ने किया शर्मिंदा

    इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने ट्वीट में सभी देशों का झंडा लगाकर उन्हें शुक्रिया कहा था। अपने ट्वीट में बेंजामिन नेतन्याहू ने बोस्निया और हर्जेगोविना का झंडा भी दिखाया था। लेकिन, अब बोस्निया और हर्जेगोविना के प्रेसिडेंशियल काउंसिल के एक सदस्य ने इजरायल को समर्थन देने की बात से इनकार कर दिया है। बेंजामिन नेतन्याहू के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए सदस्य ने कहा कि उनका देश निर्दोश लोगों की जान लेने वालों का समर्थन नहीं करता है।

    इजरायली पीएम को दिया संदेश

    इजरायली पीएम को दिया संदेश

    हर्जेगोविना के प्रेसिडेंशियल काउंसिल के सदस्य सेफिक जफेरोविच ने फेसबुक पर बेंजामिन नेतन्याहू के लिए एक संदेश लिखा है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि 'इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के लिए मेरा संदेश है कि बोस्निया और हर्जेगोविना इजरायल का समर्थन नहीं करता है।' उन्होंने अपने संदेश में लिखा है कि 'गाजा में बेगुनाह लोगों की जान लेने का ना हम समर्थन करते हैं और ना ही कर सकते हैं।' इसके साथ ही सेफिक जफेरोविच ने बेंजामिन नेतन्याहू से गाजा में शांति कायम करने की अपील की है। वहीं, बोस्निया और हर्जेगोविना के विदेश मंत्री बिसेरा तुर्कोविच ने भी इजरायली पीएम के दावे को खारिज कर दिया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि 'बोस्निया और हर्जेगोविना फिलिस्तीन में शांति पूर्वक किसी समाधान पर पहुंचने का समर्थन करता है और किसी भी हमले से शांति की तरफ हरगिज नहीं बढ़ा जा सकता है'

    इजरायल से हमले रोकने की मांग

    बोस्निया और हर्जेगोविना के विदेश मंत्री बिसेरा तुर्कोविच ने इजरायल से शांति की अपील करते हुए फौरन गाजा पट्टी पर हमले रोकने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि सिर्फ बातचीत के जरिए ही शांति की तरफ बढ़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि हम उन तमाम कोशिशों का समर्थन करते हैं, जिससे मौजूदा हिंसा को रोकने में कामयाबी मिलती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+