काबुल में बुर्के में आई मौत, ब्‍लास्‍ट में 50 की मौत की खबरें

काबुल। शनिवार को अफगानिस्‍तान की राजधानी काबुल में सुसाइड ब्‍लास्‍ट में 50 लोगों के मारे जाने की खबरें हैं। यह सुसाइड अटैक उस समय हुआ जब काबुल के देज मजांग चौराहे पर एक विरोध प्रदर्शन चल रहा था।

kabul-blast-protest

खबरें हैं इस प्रदर्शन में हजारा समुदाय के कई हजार लोग इकट्ठा थे। ये सभी लोग एक पावर लाइन प्रोजेक्‍ट का विरोध करने के लिए इकट्ठा हुए थे।

अफगानिस्तान की टोलो न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इस चौराहे पर सैकड़ों प्रदर्शनकारी थे और भीड़ में तीन हमलावर मौजूद थे। इनमें से एक ने खुद को उड़ा लिया। जबकि, दूसरे हमलावर की सुसाइड बेल्ट में खराबी आने की वजह से धमाका नहीं हुआ। तीसरे हमलावर को सिक्योरिटी गार्ड्स ने मार गिराया।

जिस पावर प्रोजेक्‍ट का विरोध प्रदर्शन हो रहा था वह 500 किलोवॉट की पावर लाइन है और तुर्कमेनिस्तान, उज्बेकिस्तान और ताजिकिस्तान से अफगानिस्तान और पाकिस्तान को जोड़ेगी।

हजारा समदुाय के लोग इस प्रोजेक्ट का विरोध कर रहे थे। यह पावर लाइन बामियान प्रॉविन्स से होकर गुजरनी है। अभी तक किसी भी ग्रुप ने इसकी जिम्‍मेदारी नहीं ली है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+