अफगानिस्तान के काबुल में बम धमाका, तालिबानी नेता की बरसी मनाने पहुंचे थे लोग
काबुल, 22 मईः अफगानिस्तान के काबुल में रविवार को भीषण बम धमाका हुआ है। यह धमाका काबुल के दसवें सिक्योरिटी जिले में इस्तिकाल हॉल के गेट पर हुआ है। जानकारी के मुताबिक अब तक 3 लोगों की इस धमाके में मौत हुई है। यहां पर तालिबान के पूर्व नेता मुल्लाह अख्तर मोहम्मद मंसूर की बरसी मनाने के लिए लोग पहुंचे हुए थे तभी ये धमाका हुआ। ऐसी जानकारी है कि यह धमाका शाम होने से ठीक पहले हुआ। अभी तक इस हमले की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है।

तालिबानी नेता की बरसी मनाने पहुंचे थे लोग
तालिबान के पूर्व नेता मुल्लाह अख्तर मोहम्मद मंसूर की बरसी मनाने वाले लोग इस धमाके में हताहत हुए हैं। लोग इस्तेगलाल हॉल के गेट पर तालिबानी नेता की मौत की बरसी मनाने पहुंचे हुए थे। ऐसा माना जा रहा है कि ये हमला इस्लामिक स्टेट खुरासान ने किया है। खुरासान वैश्विक आंतकी संगठन आईएसआईएस की अफगानिस्तान स्थित एक शाखा है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक अब तक तीन लोगों की इस हमले में मौत हो गई है। अब तक मृतकों की पहचान नहीं की जा सकी है। वहीं तालिबान के गृह मंत्री के अनुसार अब तक तीन लोग घायल हुए हैं।
पहले भी होते रहे हैं धमाके
बता दें कि इससे पहले भी अफगानिस्तान में बम धमाके की कई घटनाएं हो चुकी हैं। दो दिन पूर्व अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत में भी एक बम धमाका हुआ था जिसमें तीन लोग घायल हो गए थे। यह धमाका एक मिनी बस को निशाना लगाकर किया गया था। इससे पहले 28 अप्रैल को भी बल्ख प्रांत में विस्फोट हुआ था जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई थी और 13 लोग घायल हो गए थे। वहीं 21 अप्रैल को मजार ए शरीफ में हुए सिलसिलेवार बम धमाके में कम से कम 30 लोगों के मारे जाने और 40 लोगों के घायल होने की खबर सामने आयी थी। इस हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली थी।












Click it and Unblock the Notifications