नाइजीरिया के एक बिजी मार्केट में दो महिला आत्मघाती हमलावरों ने ली 45 की जान
शुक्रवार को नाइजीरिया के एक बाजार में इकट्ठी भीड़ पर टूटा कहर। शुरुआत में सेना ने लगाया था 35 के मरने के अंदाजा लेकिन मरने वालों की संख्या 45 के पार।
अबुजा। शुक्रवार को नाइजीरिया में बोको हराम की दो महिला आत्मघाती हमलावरों ने 45 लोगों की जान ले ली। हमला उस समय हुआ जब एक बाजार में काफी लोग इकट्ठा थे और इन हमलावरों ने खुद को उड़ा लिया।

सेना का अंदाजा गलत साबित
यह बाजार नाइजीरिया के उत्तर पश्चिम में स्थित है। नाइजीरिया की इमरजेंसी सर्विस की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है।
सेना की ओर से अंदाजा लगाया गया था कि करीब 30 लोगों की मौत हुई होगी लेकिन अब सेना का कहना है कि हमले में 45 लोगों की मौत हो चुकी है।
नाइजीरिया की नेशनल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी की ओर से कहा गया है कि उनके नए रिकॉर्ड्स के मुताबिक यह एक ट्विन ब्लास्ट था और इस हमले में अब तक 33 लोग घायल हैं और 45 लोगों की मौत हो चुकी है।
बोको हराम पर शक
अभी तक किसी ने भी इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन माना जा रहा है कि हमले के पीछे बोको हराम की साजिश हो सकती है।
बोको हराम अक्सर ही आत्मघाती हमलों के लिए महिलाओं का प्रयोग करता रहा है। पिछले सात वर्षों से बोको हराम यहां पर सक्रिय है।
पिछले वर्ष भी ऐसा ही हमला
दोनों महिला हमलावर ग्राहकों के भेष में थीं। दोनों ने अनाज और पुराने कपड़ों की बिजी मार्केट के बीच ही खुद को उड़ा लिया।
मदागली में हुआ यह हमला तब हुआ है जब वर्ष 2015 में नाइजीरिया की सेना ने इस जगह को बोको हराम के आतंकियों से वापस ले लिया था।
यह तीसरा मौका है जब मदागली को निशाना बनाया गया है। इससे पहले पिछले वर्ष दिसंबर में भी दो महिला आत्मघाती हमलावरों ने इसी तरह का हमला किया था।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications