सीरिया में 150 मौतों के लिए आईएसआईएस ने ली जिम्मेदारी
दमिश्क। रूस, अमेरिका और दूसरे पश्चिमी देशों की ओर से सीरिया में आईएसआईएस को कमजोर करने के जितने भी दावे किए गए थे, वह सभी गलत साबित नजर आने लगे हैं। सीरिया में ब्लास्ट्स के बाद करीब 150 लोगों की मौत की खबरें हैं। खास बात है कि आईएसआईएस ने इन ब्लास्ट्स की जिम्मेदारी ली है।

सीरिया की सरकार मीडिया और दूसरी एजेंसियों की ओर से इस खबर की पुष्टि की गई है।
सीरिया की सरकारी मीडिया की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक राजधानी दमिश्क के दक्षिणी शहर सैयदा जैनब में कम से कम चार ब्लास्ट्स हुए हैं। इन ब्लास्ट्स में 83 लोगों की मौत की पुष्टि है।
इससे पहले एक सीरिया के हालातों पर नजर रखने वाली संस्था की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया था कि होम्स में हुए दोहरे कार ब्लास्ट में 57 लोगों की मौत हुई थी।
इन ब्लास्ट्स के बाद अमेरिका सकते में है क्योंकि पिछले ही हफ्ते सीरिया में जारी सिविल वॉर को रोकने के लिए एक अस्थाई समझौता हुआ है। दमिश्क में हुए ब्लास्ट्स में मुसलमान अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया गया था।
आपको बता दें कि दमिश्क स्थित सैय्यदा जैनब शिया मुसलमानों में सबसे पवित्र माना जाने वाला तीर्थ स्थल है।
होम्स में विस्फोट अलावियों के गढ़ में हुए हैं। ब्लास्ट्स के बावजूद अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन कैरी को भरोसा है कि आने वाले समय में सीजफायर सफल हो सकेगा।
जॉन कैरी के मुताबिक उनकी बातचीत रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से भी हुई है। दोनों ही देश सीजफायर के लिए जरूरी शर्तों पर सहमत हैं।












Click it and Unblock the Notifications