अफगानिस्तान के मदरसे में दोपहर की नमाज के बाद बम धमाका, 16 मरे, 27 घायल
अफगानिस्तान के ऐबक शहर में बुधवार की दोपहर बम धमाका हुआ। यह धमाका जहदिया मदरसे में उस वक्त हुआ, जब लोग दोपहर की नमाज कर चुके थे। इस धमाके में 16 लोगों के मरने और 27 लोगों के घायल होने की खबर है।
अफगानिस्तान के समांगन प्रांत के ऐबक शहर में हुए एक आतंकी हमले में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई है। इसमें 27 लोगों के घायल होने की भी खबर है। टोलो न्यूज की जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने यह हमला अफगानिस्तान के उत्तरी शहर ऐबक एक मदरसे में किया। हमले के वक्त मदरसे में काफी संख्या में बच्चे और आम लोग मौजूद थे।

Image- Demo
अफगानिस्तान के एक प्रमुख मीडिया समूह ने प्रांतीय अस्पताल के डॉक्टर के हवाले से रिपोर्ट दी है कि यह धमाका दोपहर बाद हुआ है। उनके मुताबिक मरने वाले की संख्या अधिक भी हो सकती है। कुछ स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में अलग-अलग आंकड़े दिए गए हैं। अभी तक किसी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। तालिबान ने भी इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
अफगानिस्ता में आतंकियों द्वारा हमले की ये खबर नई नहीं है। इससे पहले 30 अक्टूबर को राजधानी काबुल के पश्चिम में दश्त-ए-बरची इलाके में एक स्कूल में आंतकियों ने हमला किया था जिसमें कम से कम 100 बच्चों की मौत हो गई थी। ये सभी बच्चे शिया धर्म के थे।












Click it and Unblock the Notifications