इंग्लैंड के बर्मिंघम में धमाका,कई लोग घायल
लंदन, 27 जून। इंग्लैंड के बर्मिंघम में बड़े धमाके की खबर सामने आई है। यहां विस्फोट से एक घर पूरी तरह से नष्ट हो गया और कई अन्य घरों को भी इस धमाके में नुकसान पहुंचा है। ब्लास्ट के समय घर पर कुछ लोग मौजूद थे। रिपोर्ट के अनुसार धमाके में कई लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि कुछ लोग घायल भी हुए हैं। घटना के बाद आपात सेवाओं को मौके पर भेज दिया गया है। यह घटना डलविच रोड, किंग्सस्टैंडिंग बर्मिंघम में हुई है। हादसे में कुछ लोगों के मारे जाने की भी खबर सामने आई है। घटना के बाद राहत-बचाव का कार्य चल रहा है।

धमाका इतना तेज था कि इसे कई किलोमीटर दूर तक सुना गया। पुलिस ने बताया कि डलविच रोड पर स्थित एक घर में यह धमाका हुआ था, जिसमे कई लोग घायल हुए हैं। मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौजूद हैं। वेस्ट मिडलैंड पुलिस ने बयान जारी करके कहा है कि सभी आपात सेवाओं को मौके पर भेज दिया गया है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि धमाके में कितने लोगों की मौत हुई है ।












Click it and Unblock the Notifications