काबुल की शिया मस्जिद में धमाका: 27 की मौत
काबुल पुलिस के चीफ ने बताया, बेहद भीषण था धमाका।
काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में भंयकर ब्लास्ट में 27 लोग मारे गए है। घटना में 35 लोगों के जख्मी होने की खबर है।

पिछले काफी समय से आतंकवाद की मार झेल रहे काबुल को सोमवार को एक बार फिर से बड़े धमाके ने दहला दिया। काबुल में शिया मस्जिज में हुए भीषण विस्फोट में 27 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 35 घायल हैं। काबुल पुलिस चीफ अब्दुल रहीम रहीमी ने इस बाबत जानकारी दी है।
पश्चिम काबुल के दारुल अमन इलाके की काफी बड़ी मस्जिद बक्र-उल-उलूम में एक फिदायीन हमलावर ने खुद को उड़ा दिया।
पुलिस के मुताबिक हमले में घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है। पुलिस के मुताबिक कई घायलों की हालत नाजुक है और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।












Click it and Unblock the Notifications