2024-मोदी वंस मोर...जर्मनी में बीजेपी को मिला चुनावी जीत का नया नारा
प्रधानमंत्री मोदी ने ने जर्मनी दौरे पर भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। इस दौरान भारतीय समुदाय के लोग 2024, मोदी वन्स मोर के नारे लगाते रहे। इन नारों से पूरा थिएटर गूंज उठा।
बर्लिन, मई 03: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने जब एक उत्साहित भीड़ हो तो वो उसे प्रभावित करने का जरा भी मौका नहीं चूकते। फिर चाहे वो स्वदेश हो या विदेशी धरती। जर्मनी दौरे पर सोमवार को पीएम मोदी ने बर्लिन के पॉट्सडैमर प्लाज थिएटर में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया और अपनी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। इस दौरान भारतीय समुदाय के लोग भारत माता की जय, मोदी-मोदी, मोदी है तो मुमकिन है, 2024, मोदी वन्स मोर के नारे लगाते रहे। इन नारों से पूरा थिएटर गूंज उठा। लेकिन जिस नारे ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया, वह नारा था, ट्वेंटी-ट्वेंटी फोर, मोदी वंस मोर। इसके बाद से ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में इस नारे के साथ उतरने जा रही है।
Recommended Video

नारे गढ़ने में खूब आगे बीजेपी
जैसा कि सभी को मालूम है कि चुनावों में जीत को लेकर भाजपा हमेशा से ही मिशन मोड में रहती है। भाजपा की जीत के लिए उनकी टीम द्वारा कई रोचक चुनावी नारे गढ़े जाते हैं जिसकी काट कई बार विपक्षी दलों के पास नहीं होती। याद दिला दें कि नरेंद्र मोदी जब लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री पद के लिए अपनी दावेदारी ठोक रहे थे तब 'अबकी बार मोदी सरकार' का नारा खूब चर्चित हुआ था। इस नारे ने हर जुबान पर अपनी जगह बना ली थी। कहना न होगा कि इस नारे की मदद भाजपा ने लगभग हर घर में अपनी जगह बना ली।
खूब लोकप्रिय हुआ था यह नारा
बीते लोकसभा चुनाव में भाजपा का नारा, 'फिर एक बार मोदी सरकार' गढ़ा गया था, जिसकी खूब चर्चा भी हुई थी। इस नारे के दम पर भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं में खूब जोश भरा और सत्ता दोबारा अपने नाम करने में सफल हुई। अब जब आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर दो साल से भी कम का वक्त बचा है, भाजपा फिर से इसी मिशन पर लग चुकी है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा इस नारे को भुना सकती है।
विपक्ष पर भी कसा तंज
आपको बता दें कि करीब एक घंटे के भाषण में पीएम मोदी ने अपनी सरकार के कामकाज गिनाए। इस दौरान उन्होंने इशारों ही इशारों में विपक्ष पर खूब चुटकी ली। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार की कोई गुंजाईश नहीं है। बिना किसी बिचौलिए के, बिना किसी कट मनी के लोगों के खाते में सीधे पैसा पहुंचता है। अब किसी प्रधानमंत्री को यह कहना नहीं पड़ेगा कि एक रुपया भेजता हूं तो 15 पैसा पहुंचता है। बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने भ्रष्टाचार ने निराश होकर कहा था कि यदि केंद्र सरकार लोगों को 1 रुपया भेजती है तो आम लोगों तक बस 15 पैसा ही पहुंच पाता है। 85 पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है। पीएम ने कहा कि लोग भी वही है, फाइल भी वही है, सरकारी मशीनरी भी वही है लेकिन देश बदल गया है।
-
PM Modi Kerala Visit: 'LDF-UDF के बारी-बारी के खेल ने केरल को बर्बाद किया', एर्नाकुलम में गरजे पीएम मोदी -
Scheduled Tribes Population: भारत में कितनी है आदिवासियों की असली आबादी? गृह राज्य मंत्री ने संसद में बताया -
ICC के चाबुक से घायल हुए अर्शदीप सिंह, जीत के नशे में चूर सरदारजी को मिली कड़ी सजा -
LPG Gas Booking Number: इंडेन, भारत गैस और HP गैस सिलेंडर कैसे बुक करें? जानें सरकार की नई गाइडलाइन -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक! अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD का अलर्ट -
जीत के बाद भी टीम इंडिया से वापस ली जाएगी T20 World Cup की ट्रॉफी? सामने आई बड़ी वजह, फैंस हैरान -
Gold Rate Today: जंग के बीच भारत में लगातार सस्ता हो रहा सोना, इतना गिरा भाव, अब क्या है 22k, 18K गोल्ड का रेट -
Love Story: IFS की ट्रेनिंग के दौरान हिंदू लड़की को दिल दे बैठे थे Hardeep Puri, शादी लिए मिली थी धमकी -
Kim Yo Jong Profile: किम जोंग उन की ‘सबसे ताकतवर बहन’ कौन? ईरान जंग के बीच अमेरिका को खुली धमकी, दुनिया अलर्ट -
US-Iran-Israel War: 11 मार्च तक पूरी तरह खत्म हो जाएगा Iran? US का मास्टर प्लान तैयार, कहा- आज सबसे भयंकर हमले -
Essential Commodities Act: क्या है ECA? ईरान-इजराइल तनाव के बीच भारत में क्यों हुआ लागू -
महीका शर्मा की वजह से पंड्या ब्रदर्स के बीच आई दरार? अचानक बिखरा परिवार! चुप्पी ने मचाया शोर












Click it and Unblock the Notifications