बिटकॉइन अरबपति की मौत, किसे मिलेगी अरबों की संपत्ति या होगी गायब? पहले हो चुका है ऐसा

नई दिल्ली, 4 जुलाई। रोमानिया के बिटकॉइन ब्लॉगर और 41 वर्षीय अरबपति मर्सिया पोपेस्कु की कथित तौर पर कोस्टा रिका तट पर डूबने से मौत हो गई है। पोपेस्कु की गिनती बिटकॉइन के सबसे बड़े धारकों में होती है। माना जाता है कि उनके पास एक अरब डॉलर की बिटकॉइन संपत्ति है।

Bitcoin

एक तरफ जहां पोपेस्कु की मौत अभी रहस्य हो गई है वहीं लोगों की उत्सुकता इस बात में भी बनी हुई है कि बिटकॉइन में जमा किए गए 1 अरब डॉलर का क्या होगा। आशंका जताई जा रही है अगर मर्सिया पोपेस्कु ने किसी को अपने डिजिटल वॉलेट तक पहुंच नहीं दी होगी तो शायद यह हमेशा के लिए गायब हो जाएगा।

क्रिप्टो विश्लेषक अलेक्जेंडर मार्डर ने ट्वीट किया कि पोपेस्कु की मौत का मतलब है बिटकॉइन की एक महत्वपूर्ण राशि हमेशा के लिए खो सकती है।

पहले भी गायब हुई है बड़ी रकम
खास बात यह है कि पहली बार ऐसा नहीं है कि अचानक मौत, चाबी खोने या फिर सिस्टम में बग के चलते बड़ी बिटकॉइन राशि हमेशा के लिए गायब हो गई है। क्रिप्टो मार्केट में ट्रेडिंग के लिए निवेश करने को एक खास चाबी (लेनदेन के लिए एक्सेस कोड) दी जाती है। इस चाबी से ही सारा लेन-देन होता है। यही वजह है कि लोग इसे बहुत छिपाकर रखते हैं और अचानक मौत होने पर यह चाबी भी उनके साथ ही चली जाती है।

2019 में ऐसा ही हुआ था जब कनाडा के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज के संस्थापक गेराल्ड कॉटन की अचानक मृत्यु हो जाने के बाद उनकी पूरी रकम हमेशा के लिए गायब हो गई। उनकी पत्नी ने निवेशकों से कहा था कि क्रिप्टोकरेंसी में 13.5 करोड़ डॉलर की रकम की चाबी केवल कॉटन के पास ही थी और उन्होंने किसी से साझा नहीं किया था।

गलत हार्डड्राइव से गंवाए 19 अरब के बिटकॉइन
एक और घटना 2013 में हुई थी जब ब्रिटेन के बिटकॉइन माइनर्स जेम्स हॉवेल्स ने घर की सफाई करते समय अपनी हार्ड-ड्राइव फेंक दी। बाद में पता चला कि उन्होंने गलती से दूसरी हार्डड्राइव फेंक दी जिसमें उन्होंने माइनिंग के बाद 7500 बिटकॉइन रखे हुए थे। आज के समय में उनकी संपत्ति का मूल्य लगभग 25.5 करोड़ डॉलर (19 अरब रुपये) होगा।

हॉवेल्स की तरह ही पोपेस्कु भी क्रिप्टोकरेंसी को शुरुआती समय में अपनाने वाले लोगों में ते। विवादों में रहने वाले पोपेस्कु को बिटकॉइन टॉक्सिक का जनक भी कहा जाता है। उन पर नस्लवाद के भी आरोप लगे लेकिन कुछ ऐसे लोग भी थे जो उन्हें दूरदर्शी मानते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+