चीन में बर्ड फ्लू प्रभावित इलाके को सील किया गया

नेशनल एवियन इन्फ्लुएंजा रिफ्रेंस लेबोरेटरी ने शनिवार को मुर्गीपालन केंद्र से इक्कट्ठा किए गए नमूने की जांच में एच5एन2 एवियन इन्फ्लुएंजा वाइरस की पुष्टि की थी। अधिकारियों ने इलाके को सील कर दिया और वाइरस को आगे फैलने से रोकने के लिए 1,25,700 चूजों को मार दिया गया है।
चीन में बर्ड फ्लू का खतरा भारत के लिये भी चिंता का विषय है, क्योंकि तमाम प्रवासी पक्षी भारत में विचरण करने आते हैं। यदि बर्ड फ्लू का वायरस भारत आया, तो एक बार फिर यहां के पंक्षियों के स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। यही नहीं अगर मुर्गियों पर लगा, तो चिकन के व्यापार पर व्यापक असर पड़ सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications