शुरू होने वाला है तीसरा विश्व युद्ध? अमेरिकी अरबपति के बयान से मची हलचल
अपने संबोधन के क्रम में जार्ज ने विश्वयुद्ध को लेकर दुनिया को चेतावनी दे डाली। उन्होंने यह भी कहा कि यूक्रेन पर हमला अचानक नहीं हुआ। पुतिन ने शी जिनपिंग को इसके बारे में पहले ही बता दिया था।
दावोस : अरबपति निवेशक जॉर्ज सोरोस ने चेतावनी देते हुए कहा है कि रूस यूक्रेन पर रूस का आक्रमण तीसरे विश्व युद्ध की शुरूआत हो सकती है। अगर ऐसा है तो युद्ध के कारण मानव सभ्यता नहीं बच पाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच गहरी दोस्ती है। एक ऐसी दोस्ती जिसकी कोई सीमा नहीं है। उन्होंने चिंता प्रकट करते हुए कहा कि ऐसी स्थिति में जंग को जल्द से जल्द समाप्त किया जाना चाहिए। अगर सभ्यता बचाना है तो रूसी राष्ट्रपति पुतिन को हराना होगा। यूक्रेन पर आक्रमण तीसरे विश्व युद्ध की शुरूआती लक्षण हैं।

यूक्रेन हमले की प्लानिंग थी
मंगलवार को दावोस में अपने संबोधन के क्रम में जार्ज ने विश्वयुद्ध को लेकर दुनिया को चेतावनी दे डाली। उन्होंने यह भी कहा कि यूक्रेन पर हमला अचानक नहीं हुआ। पुतिन ने शी जिनपिंग को इसके बारे में पहले ही बता दिया था। सोरोस ने बताया कि व्लादिमीर पुतिन और शी जिनपिंग ने 4 फरवरी को बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में मुलाकात की और एक लंबा बयान जारी करते हुए घोषणा की कि उनके बीच सहयोग की कोई सीमा नहीं है।
पुतिन ने युद्ध के बारे में शी को बताया था
सोरोस ने कहा कि व्लादिमीर पुतिन ने शी जिनपिंग को यूक्रेन में एक विशेष सैन्य अभियान के बारे में सूचित किया, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि क्या उन्होंने शी को बताया कि उनके दिमाग में यूक्रेन पर हमले को लेकर क्या चल रहा था। शी जिनपिंग ने कोरोना महामारी के बावजूद ओलंपिक आयोजित कराने का संकल्प लिया था और वह संपन्न भी हुआ उन्होंने कहा कि व्लादिमीर पुतिन और शी जिनपिंग में भी बहुत कुछ समानता है। वे डराकर शासन करते हैं, और इसका नतीजा वे दिमागी गलतियां कर बैठते हैं।
यूक्रेन पर हमला एक बड़ी गलती
सोरोस ने दावा किया कि पुतिन ने माना है कि यूक्रेन पर आक्रमण करते समय उन्होंने एक भयानक गलती की थी और वह अब संघर्ष विराम पर बातचीत के लिए जमीन तैयार कर रहे हैं।
शांति वार्ता नहीं करेंगे पुतिन
सोरोस ने यह भी कहा कि पुतिन को शांति वार्ता शुरू नहीं करेंगे क्योंकि यह उनके लिए इस्तीफा देने के बराबर होगा। उन्होंने आगे कहा कि, शी जिनपिंग का विफल होना तय है क्योंकि यूक्रेन को लेकर उसकी नीति चीन के लिए हितकारी नहीं है।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications