PAK नेशनल असेंबली में पास हुआ कुलभूषण जाधव की सजा से जुड़ा अहम बिल, मिलेंगे ये अधिकार
इस्लामाबाद, 11 जून। जासूसी के आरोप में पाकिस्तान की जेल में बंद कुलभूषण जाधव मामले में भारत की बड़ी कूटनितिक जीत हुई है। गुरुवार को पाकिस्तानी नेशनल असेंबली ने कुलभूषण जाधव को अपनी सजा के खिलाफ अपील का अधिकार देने वाले विधेयक को पास कर दिया। बता दें कि कुलभूषण जाधव को फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद भारत ने इंटरनेशनल कोर्ट (आईसीजे) का दरवाजा खटखटाया था, जिसके बाद आईसीजे ने सजा पर रोक लगाते हुए पाकिस्तान सरकार को निर्देश दिया था कि वह जाधव केस में एक बार फिर 'प्रभावी समीक्षा और पुनर्विचार' करे।
Recommended Video

पाकिस्तान मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अब पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में भी कुलभूषण जाधव को लेकर पेश किया गया 'इंटरनेशनल कोर्ट (समीक्षा और पुनर्विचार) अध्यादेश, 2020' पास हो गया है। यह कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान की कोर्ट में अपनी सजा के खिलाफ अपील करने का अधिकार देता है। आपको बता दें कि भारतीय नौसेना के रिटायर्ड अधिकारी कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान में जासूसी और आतंकवाद के आरोपों में गिरफ्तार किए जाने के बाद साल 2017 में एक सैन्य अदालत फांसी की सजा सुनाई थी।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के सिंध में बड़ी बगावत! सिंध बनेगा हिंदुस्तान के नारे लगे, मुख्यमंत्री ने इमरान खान को बहरा कहा
इस फैसले को चुनौती देते हुए भारत सरकार ने वर्ष 2017 में ही अंतरराष्ट्रीय न्यायालय का रुख किया था। इस मामले पर फैसला सुनाते हुए अंतरराष्ट्रीय अदालत ने जुलाई, 2019 में पाकिस्तान सरकार से कहा था कि वह कुलभूषण जाधव को दोषी ठहराए जाने और सजा देने के फैसले की प्रभावी समीक्षा व पुनर्विचार करे। इसके अलावा कोर्ट ने जाधव को बिना देने भारत द्वारा राजनयिक पहुंच देने का आदेश दिया था। अंतरराष्ट्रीय न्यायालय कोर्ट के फैसले के बाद अक्टूबर 2020 में पाकिस्तान संसदीय पैनल ने कुलभूषण जाधव की सजा की समीक्षा बिल को मंजूरी दे दी थी।
-
Rafale Marine Jets: राफेल मरीन जेट्स का इंतजार हुआ खत्म, समुद्र में भी भारत की ताकत उड़ाएगी चीन के होश! -
Petrol-Diesel Crisis: पहले App पर बुक करो, फिर मिलेगा पेट्रोल-डीजल, US-Iran जंग से मचा हाहाकार! -
'पाकिस्तान जैसा दलाल नहीं है भारत', अमेरिका-ईरान मध्यस्थता पर विपक्ष को जयशंकर का करारा जवाब -
गाजियाबाद पुलिस ने जासूसी के आरोप में तीन गिरफ्तार -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू












Click it and Unblock the Notifications