बिलावल भुट्टो जरदारी बनेंगे पाकिस्तान के नए विदेश मंत्री, पीएम शहबाज शरीफ के सलाहकार ने कही ये बात
नई दिल्ली, 24 अप्रैल। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी (Bilawal Bhutto Zardari) पाकिस्तान (Pakistan) के नए विदेश मंत्री बनने जा रहे हैं। बिलावल और मुस्लिम लीग नवाज के नेता नवाज शरीफ (Nawaz Sharif) की लंदन में मुलाकात के बाद पाकिस्तान में विदेश मंत्री पद को लेकर अटकलें खत्म हो गई हैं। कहा जा रहा है कि बिलावल भुट्टे अगले एक या दो दिन के भीतर नए विदेश मंत्री की सपथ ले लेंगे। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) के सलाहकार कमर जमान कायरा (Qamar Zaman Kaira) ने कहा है कि बिलावल अगले दो दिन में विदेश मंत्री के पद की शपल ले लेंगे।

कभी प्रबल प्रतिद्वंदी माने जाने पाकिस्तान की राजनीतिक पार्टियों के प्रमुखों लंदन में हुई अहम बैठक ने कई सारे नए राजनीतिक आयाम के संकेत दिए। इस बीच नई सरकार बनने के बाद पाकिस्तान विदेश मंत्री को लेकर संशय दूर होता दिखाई दे रहा है।
दरअसल पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) के नेता नवाज शरीफ और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो ज़रदारी के बीच गुरुवार को लंदन में एक बैठक हुई थी। जिसे पाकिस्तान की राजनीतिक स्थिति के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसका कारण यह भी है कि पीपीपी और पीएमएल- एन कभी प्रतिद्वंद्वी पार्टियां थी लेकिन अब पाकिस्ता सरकार में दोनों का गठबंधन है। पीपीपी प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली पाकिस्तान की मौजूदा गठबंधन सरकार में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है।
बिलावल भुट्टो जरदारी अगले हफ्ते ले सकते हैं शपथ
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी पाकिस्तान के नए विदेश मंत्री होंगे। अगले सप्ताह उनके शपथ लेने की संभावना है। बिलावल भुट्टो की पार्टी पीपीपी के वरिष्ठ नेता व कश्मीर मामलों में पीएम नवाज शरीफ के सलाहकार कमर जमान कायरा ने कहा है कि बिलावल अगले दो दिनों में शपथ ले लेंगे। उन्होंने कहा कि यह निश्चित किया गया है कि बिलावल भुट्टो जरदारी के पदभार ग्रहण करने में कोई बाधा नहीं होगी। प्रधान मंत्री के सलाहकार कमर जमान कायरा ने यह बात लंदन में मीडियाकर्मियों से कही है।












Click it and Unblock the Notifications