VIDEO: तेज रफ्तार चला रहा था बाइक, फिर जो हुआ देखकर चौंक जाएंगे
एरिका बाइलेट ने पूरे घटनाक्रम का 17 सेकेंड का वीडियो यू-ट्यूब पर शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने बताने की कोशिश की है कि कैसे तेज रफ्तार आपके लिए खतरनाक हो सकता है।
नई दिल्ली। रफ्तार हमेशा रोमांच पैदा करती है, लोगों को लुभाती है लेकिन ये जानलेवा भी हो सकती है। कई बार हम हाइवे पर या सड़क पर देखते हैं कि लोग ट्रैफिक नियमों की परवाह नहीं करते हुए तेज रफ्तार में ड्राइविंग करते हैं। उनकी इस तरह की ड्राइविंग कई बार उनके लिए घातक भी हो जाती हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो एक बाइक सवार शख्स का है जो काफी तेज रफ्तार में बाइक चला रहा है, इसी दौरान अचानक कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर आप भी चौंक जाएंगे। देखिए ये वीडियो...

17 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
एरिका बाइलेट ने पूरे घटनाक्रम का 17 सेकेंड का वीडियो यू-ट्यूब पर शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने बताने की कोशिश की है कि कैसे तेज रफ्तार आपके लिए खतरनाक हो सकता है। उनके शेयर किए गए वीडियो में एक शख्स मोटरसाइकिल चलाता नजर आ रहा है। उस समय एरिका बाइलेट फास्ट लेन में अपनी कार से कहीं जा रही थी। इसी दौरान उन्होंने देखा कि बाइक चला रहा शख्स अचानक ही अपना नियंत्रण खो देता है। उसकी बाइक डगमगाने लगती है और उसकी रफ्तार इतनी तेज है कि अचानक ही वह मोटरसाइकिल चला रहा शख्स जमीन पर गिर जाता है।
17 सेकेंड के वीडियो में नजर आता है कि जैसे ही मोटरसाइकिल चला रहा शख्स सड़क पर गिरता है तेज रफ्तार की वजह से वह करीब 5 से 6 बार सड़क पर घिसटता चला जाता है। एरिका ने बताया कि मैं दूसरे लोगों को रफ्तार के कहर से बचाने के लिए इस वीडियो को बनाया। जिससे लोगों को बता सकूं कि तेज रफ्तार कई बार आपके लिए जानलेवा हो सकती है। एरिका बताती हैं कि जैसे ही वह बाइक सवार सड़क पर गिरा उन्होंने तुरंत ही उसकी हेल्प के लिए 911 पर कॉल किया। जिससे उस शख्स को जरूरी मदद मिल सके। एरिका ने आगे बताया कि हादसे में बाइक सवार शख्स बुरी तरह से घायल हो गया था। देखने से लग रहा था कि उसकी नाक टूट गई थी, उसकी बाहों से खून निकल रहा था। आप भी देखिए हादसे का पूरा वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications