बराक ओबामा को मारने के लिए पत्र में भेजा गया सायनाइड
वाशिंगटन। दुनिया के सबसे ताकवर व्यक्ति माने जाने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आयी है। अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों ने व्हाइट हाउस को भेजे गये एक पत्र में सायनाइड जहर होने की पुष्टि की है।

व्हाइट हाउस को भेजे गये पत्र की जांच में पाया गया कि पत्र में जहर था। बताया जा रहा है कि पत्र के भीतर प्लास्टिक बैग था, जिसमें सायनाइड मिला है। वहीं अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी इस पूरे मामले की जांच में जुट गयी हैं।
सुरक्षा एजेंसी के जिस सदस्य ने इस पत्र को खोला था वह सुरक्षित है। वहीं व्हाइट हाउस की सुरक्षा में लगातार हो रही चूक के चलते खुफिया सुरक्षा के डॉयरेक्टर जोसेफ क्लेन्सी से इस मामले में कांग्रेस की कमेटी ने पूछताछ है।












Click it and Unblock the Notifications