Gaza में हवाई जहाज से खाने का सामान गिराएगा अमेरिका, इजराइल से डील फेल होने पर बाइडेन ने दिया ऑर्डर
Israel-Hamas War: राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शुक्रवार को आदेश दिया है, कि संयुक्त राज्य अमेरिका गाजा में मानवीय सहायता पहुंचाना शुरू करेगा और यूएस मिलिट्री गाजा पट्टी में हवाई जहाज से खाने का सामान गिराएगी।
बाइडेन ने ये आदेश उस वक्त दिया है, जब गाजा गट्टी में राहत सामग्री बांटने के दौरान इजराइली फायरिंग में 100 से ज्यादा फिलीस्तीनियों की मौत हो गई, जिसको लेकर इजराइल ने दावा किया, कि भीड़ की तरफ से उकसावे वाली कार्रवाई की गई थी।

गाजा के हमास नियंत्रित स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, राष्ट्रपति ने कम से कम 115 फिलिस्तीनियों के मारे जाने और 750 से अधिक अन्य के घायल होने के बाद हवाई जहाज से राहत सामग्री बांटने की घोषणा की है। चश्मदीदों का कहना है, कि सहायता काफिले से सामान खींचने के लिए भारी भीड़ जुटी थी और इसी बीच इजरायली सैनिकों ने गोलीबारी शुरू कर दी।
हवाई रास्ते से राहत सामग्री गिराएगा अमेरिका
बाइडेन ने कहा है, कि हवाई रास्ते से मदद पहुंचाने का काम जल्द ही शुरू होगा और अमेरिका, फिलिस्तीनियों की पीड़ा को कम करने के लिए युद्धग्रस्त क्षेत्र में आवश्यक सहायता पहुंचाने के अतिरिक्त तरीकों पर विचार कर रहा है।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा, कि "आने वाले दिनों में हम जॉर्डन में अपने दोस्तों और अन्य लोगों के साथ बातचीत करने जा रहे हैं जो अतिरिक्त भोजन और राहत सामग्री की हवाई जहाज से सप्लाई करेगा। इसके अलावा, समुद्री रास्ते से भी ह्यूमन कॉरिडोर खोलने की कोशिश की जाएगी।"
अमेरिकी राष्ट्रपति ने दो बार यूक्रेन की मदद के लिए एयरड्रॉप्स का जिक्र किया, लेकिन व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने स्पष्ट किया, कि उनका इशारा गाजा की ओर था। इजराइल ने कहा, कि कई लोग अराजकता से जुड़ी भगदड़ में कुचले गए और उसके सैनिकों ने भीड़ में से कुछ पर गोलीबारी की, जिनके बारे में उनका मानना था, कि वे आक्रामक तरीकों से उनकी तरफ बढ़ रहे थे।
इजरायली सरकार ने कहा है, कि वह मामले की जांच कर रही है। व्हाइट हाउस में इतालवी प्रधान मंत्री जियोर्जिया मेलोनी की मेजबानी करते हुए बाइडेन ने गाजा पट्टी में एयरड्रॉप यह घोषणा की है।
बाइडेन ने कहा, "गाजा को दी जाने वाली सहायता किसी भी स्तर से पर्याप्त नहीं है।"
उन्होंने कहा, कि "बेगुनाह जिंदगियां खतरे में हैं और बच्चों की जिंदगियां खतरे में हैं। हम उनके साथ उस वक्त तक खड़े नहीं रह पाएंगे, जब तक उनतक और मदद नहीं पहुंच जाती है। हमे कुछ नहीं, बल्कि सैकड़ों ट्रकें लानी चाहिए।"

बाइडेन का बयान उस वक्त आया है, जब व्हाइट हाउस कई हफ्तों से गाजा पट्टी में एयरड्रॉप पर विचार कर रहा है, लेकिन अभी तक एयरड्रॉप इसलिए नहीं किया जा रहा था, क्योंकि पेंटागन और व्हाइट हाउस का मानना था, कि ये तरीका प्रभावी नहीं हो सकता है। क्योंकि, इससे ये पता नहीं चल पाता है, कि मदद जरूरतमंद तक पहुंची या नहीं। इसके साथ ही, मदद के बर्बाद होने का भी खतरा बना रहा है। जबकि, ऐसी स्थिति में किसी के पास ज्यादा सामान पहुंच सकता है, तो किसी के हाथ पूरी तरह से खाली रह सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications