'सलामत रहे दोस्ताना हमारा...', 3 साल बाद 'जिगरी' से मिला तो रो पड़ा 11 साल का मासूम, देखें Video
नई दिल्ली, 05 अक्टूबर: इंसान के जन्म के बाद हर रिश्ता खुद बा खुद बन जाता है, जिसमें मां-बाप, भाई-बहन, नाना-नानी और दादा-दादी से लेकर कई रिश्ते ऊपर से ही बनकर आते हैं, लेकिन सिर्फ दोस्ती ही एक रिश्ता है, जिसको इंसान खुद बनाता है। अपनी दोस्ती के लिए वो किसी खास इंसान को चुनता है, जो हर सुख-दुख में उसका साथ देता है। दोस्ती रिश्ता होने के साथ-साथ एक दिल का अहसास है, जो हर किसी के लिए बहुत मायने रखता है, दोस्ती के एक ऐसे ही असली अहसास का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसको देखने के बाद एक बार तो आप भी इमोशनल पक्का हो जाएंगे और आपको मुंह से सिर्फ एक शब्द निकलेगा और वो होगा 'बेस्टी'

3 साल बाद स्टीवी और ओवेन की मुलाकात
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा दो दोस्तों का वीडियो लोगों को दोस्ती का असली मतलब बता रहा है। इस वीडियो को ट्विटर अकाउंट @GoodNewsCorres ने शेयर किया है, जिसके कैप्शन में उसने लिखा कि 3 साल पहले स्टीवी और ओवेन अलग हो गए थे, जिसके बाद उसने जब अपने बेस्ट फ्रेंड को देखा तो वो फूट-फूट कर रोने लग गया। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने लोगों को भी भावुक कर दिया।

कार का गेट खोला, मिला दोस्त का सरप्राइज
बता दें कि 3 साल पहले पक्के दोस्त स्टीवी और ओवेन अलग हो गए थे। ओवेन मिसौरी चला गया था। हाल ही में स्टीवी का स्कूल से जल्दी पिकअप करने के लिए कहा गया था, लेकिन उसको इस बात की जानकारी नहीं थी कि उसका फ्रेंड ओवेन उससे मिलने शिकागो आया है। ऐसे में जैसे ही 11 साल के स्टीवी ने जब स्कूल के बाद अपने माता-पिता की कार का गेट खोला तो उसको अपने दोस्त का सरप्राइज मिला, जिसके बाद वो रो पड़ा।

साल 2019 में हुई थी लास्ट मुलाकात
वीडियो में आप देख सकते है कि कैसे स्कूल के गेट से स्टीवी कार के पास आ रहा है और जैसे ही उसने कार का गेट खोला तो उसको उसका बेस्टी ओवेन दिखा। बस अपने पक्के दोस्त को देखकर स्टीवी के आंसू नहीं रूके और वो फूट-फूटकर रोने लगा। उसका दोस्त उसको हाथ लगाकर चुप कर रहा है। ये वीडियो वास्तव में काफी इमोशनल है। बता दें दोनों की की लास्ट बार साल 2019 में हुई मुलाकात हुई थी, जब स्टीवी अपनी फैमिली के साथ ओवेन से मिलने के लिए मिसौरी गया था।

दो जिगरी दोस्तों ने लोगों को किया इमोशनल
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को अब तक 1.7 मिलियन बार देखा गया है। वहीं 5 हजार से ज्यादा रीट्वीट किया गया है। वहीं वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने भी काफी कमेंट किए है, जिसमें से एक यूजर्स ने लिखा कि सच्ची दोस्ती, कभी मत बदलना। वहीं और यूजर्स ने दोनों की दोस्ती की जमकर तारीफ की। आप भी देखिए दो जिगरी दोस्तों के 3 साल बाद मुलाकात का ये वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications