इंडियन डिशेज के साथ कैमरुन ने 10 डाउनिंग स्ट्रीट को कहा अलविदा!
लंदन। कंजर्वेटिव पार्टी के डेविड कैमरुन अब ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री हैं और उनकी ही पार्टी के थेरेसा मे ब्रिटेन की दूसरी महिला पीएम बन गई हैं। बुधवार को कैमरुन ने अपना आधिकारिक निवास 10 डाउनिंग स्ट्रीट भी छोड़ दिया और छोड़ने से पहले उन्होंने बतौर पीएम अपना आखिरी डिनर फैमिली के साथ एंज्वॉय किया।

कैमरुन ने भारतीय मसालेदार खाने के साथ अपने आखिरी डिनर का लुत्फ उठाया। कैमरुन ने लंदन के मशहूर रेस्टोरेंट केनिंग्टन तंदूरी से पूरी फैमिली के लिए हैदराबादी सैफरॉन चिकन, कश्मीरी रोगन जोश, समोसा, नशीली गोश्त, चिकन जाफरी, साग आलू, साग पनीर, पालक गोश्त, नान ब्रेड और चावल के साथ कई और डिशेज आर्डर की थीं।
इस रेस्टोरेंट की ओर से बताया गया है कि सिर्फ कैमरुन ही नहीं उनसे पहले कई ब्रिटिश पीएम इस रेस्टोरेंट से खाना ऑर्डर कर चुके हैं।
यह रेस्टोरेंट वर्ष 1985 में लंदन में खुला था और आज इसकी कई शाखाएं मौजूद हैं। कैमरुन अक्सर ही भारतीय खाने के लिए अपना शौक जाहिर करते आए हैं। उन्होंने कई इंटरव्यू में बताया है कि उन्हें मसालेदार भारतीय खाना काफी पसंद है।












Click it and Unblock the Notifications