Bill-Melinda divorce: 'साल 2018 से ही मेलिंडा-बिल में चल रहा था तनाव, महिलाओं को लेकर था झगड़ा'
न्यूयार्क, 20 मई। माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स और उनकी पत्नी मेलिंडा के तलाक के ऐलान के बाद से बिल की लाइफ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। गेट्स के बारे में कई ऐसी बातें सामने आई हैं, जिनसे ये साबित होता है कि दुनिया के चौथे सबसे अमीर इंसान और उनकी पत्नी में तनाव काफी लंबे वक्त से चल रहा था। New York Times की खबर के मुताबिक बिल और मेलिंडा के बीच टेंशन साल 2018 से चल रही थी।

माइकल लार्सन की वजह से नाराज थीं मेलिंडा
रिपोर्ट के मुताबिक मेलिंडा पति बिल गेट्स के करीबी सहयोगी माइकल लार्सन के खिलाफ लगे यौन शोषण के आरोपों की जांच अच्छे से नहीं कराए जाने पर काफी नाराज थीं। मालूम हो कि माइकल लार्सन गेट्स की संपत्ति और निवेश के प्रबंधन का काम किया करते थे। उन पर नाबालिग लड़कियों के व्यापार और यौन शोषण का आरोप लगा था। मेलिंडा चाहती थी इस जांच को इंटरनली ना हैंडल किया जाए लेकिन बिल गेट्स ने उनकी नहीं सुनी और उन्होंने मामले को रफा-दफा करने के लिए लर्सन को छुट्टी पर भेज दिया था।

लार्सन की काफी महिलाओं से दोस्ती थी
और जब लार्सन का महिला के साथ सेटलमेंट हो गया था तो उन्हें वापस ड्यूटी पर बुला लिया गया था। मालूम हो कि लार्सन की काफी महिलाओं से दोस्ती थी और वो बिल गेट्स के काफी करीबी रहे हैं। इस बात से मेलिंडा काफी गुस्सा हो गई थीं। उन्होंने काफी दिनों तक बिल से बात नहीं की थी। दोनों के बीच की टेंशन उनके साथ काम करने वाले लोग महसूस करते थे। हालांकि इस बात का दोनों के तलाक से कनेक्शन है या नहीं, ये कहा नहीं जा सकता है।

बिल गेट्स ने कंपनी छोड़ दी
जबकि इससे पहले 'वॉल स्ट्रीट जनरल' की रिपोर्ट ने कहा था कि बिल गेट्स के अपनी महिला सहकर्मियों संग रिश्ते रहे हैं। यहां तक कि माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स के खिलाफ कंपनी ने ही एक जांच बिठाई थी। बिल पर आरोप लगे थे कि उनका कंपनी की एक महिला कर्मचारी के साथ जिस्मानी रिश्ता था। कंपनी ने बिल गेट्स के खिलाफ जांच का जिम्मा एक लॉ फर्म को सौंपा था लेकिन इससे पहले की ये जांच पूरी होती। बिल गेट्स ने कंपनी छोड़ दी थी।

बिल गेट्स ने 2 महिलाओं से डेट के लिए पूछा था!
यही नही एक रिपोर्ट में ये भी बोला गया है कि मेलिंडा फ्रेंच गेट्स के साथ शादीशुदा रहने के बावजूद बिल गेट्स ने 2 महिलाओं से डेट के लिए पूछा था। इनमें से एक उनकी कंपनी की वर्कर थी जबकि एक फाउंडेशन में थी।
'ऐसे शो करना जैसे कि कुछ हुआ ही ना हो'
ये बात साल 2006 की है, जब फाउंडेशन में काम करने वाली एक महिला ने, उन्हें प्रेजेंटेशन दिया था, जिसके बाद बिल गेट्स उससे प्रभावित हो गए थे और इसलिए उन्होंने उससे डेट के लिए पूछा था। गेट्स ने उन्हें ईमेल भेजा था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि 'अगर इससे तुम्हें एतराज है तो ऐसे शो करना जैसे कि कुछ हुआ ही ना हो।'












Click it and Unblock the Notifications