शॉट मारते हुए बल्लेबाज के हाथ से छूटा बल्ला, सीधा जाकर लगा विकेट कीपर के मुंह पर
ऑस्ट्रेलिया में चल रहे इस मैच में जैसे ही बल्लेबाज से सामने से आ रही बॉल पर शॉट मारा तो उसके हाथ से बल्ला फिसल गया और पीछे खड़े विकेट कीपर के मुंह पर जा लगा।
नई दिल्ली। कई बार क्रिकेट मैच में कुछ ऐसी हादसे हो जाते हैं, जिन्हें देखकर तो हंसी आती है, लेकिन वह होते दर्दनाक हैं। कुछ ऐसा ही हुआ है इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में चल रहे बिग बैश लीग में एक मैच के दौरान। खेले जा रहे इस मैच के दौरान जो हादसा हुआ, उसे देखकर हो सकता है कि शुरू में आपको हंसी आए, लेकिन बाद में आपको लगेगा कि इस हादसे पर हंसना ठीक नहीं है। इस मैच में जैसे ही बल्लेबाज से सामने से आ रही बॉल पर शॉट मारा तो उसके हाथ से बल्ला फिसल गया और पीछे खड़े विकेट कीपर के मुंह पर जा लगा।

उस समय विकेट कीपर भी बॉल की तरफ देख रहा था, जिसकी वजह से उसे अंदाजा भी नहीं लगा कि बैट सीधे उसी की ओर आ रहा है। बल्लेबाज के हाथ से छूट बैट सीधे जाकर विकेट कीपर के मुंह पर लगा, जिसकी वजह से विकेट कीपर को चोट लग गई। यह मैच सोमवार को ऑस्ट्रेलिया में एडिलेड स्ट्राइकर्स और मेलबोर्न रेनेगेड्स के बीच खेला जा रहा था। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय ब्रैड हॉज बल्लेबाजी कर रहे थे, जबकि उनके पीछे नेविल वीकेट कीपिंग कर रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications