हिरोशिमा से माफी नहीं मांगेगे राष्‍ट्रपति बराक ओबामा

टोक्यो। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा विएतनाम के दौरे पर रवाना हुए है। ओबामा ने इस दौरान जापान के पब्लिक न्‍यूज ब्रॉडकास्‍टर एनएचके को इंटरव्‍यू दिया है। उन्‍होंने कहा है कि वह हिरोशिमा पर किए गए परमाणु हमले के लिए इस सप्ताह अपनी ऐतिहासिक यात्रा के दौरान माफी नहीं मांगेंगे।

क्या सोचते हैं ओबामा

जब ओबामा से पूछा गया कि उनकी वहां की जाने वाली टिप्पणियों में क्या माफी भी शामिल होगी, तो ओबामा ने साफ कहा, 'नहीं'। ओबामा ने कहा कि समझना जरूरी है कि युद्ध के बीच में, नेता हर तरह के फैसले लेते हैं।

इतिहासकारों पर डाला जिम्‍मा

ओबामा के मुताबिक यह इतिहासकारों का काम है कि वे सवाल पूछें और उनकी पड़ताल करें। लेकिन मैं पिछले साढ़े सात साल से इस पद पर बैठे व्यक्ति के रूप में यह जानता हूं कि हर नेता बहुत कठिन फैसले लेता है, विशेषकर युद्धकाल में।

हिरोशिमा जाने वाले पहले अमेरिकी राष्‍ट्रपति

ओबामा ऐसे अमेरिकी राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं, जो अपने पद पर रहते हुए हिरोशिमा की यात्रा पर जाएंगे। हिरोशिमा में छह अगस्त 1945 को पहला परमाणु बम गिराया गया था और इस बम हमले में लगभग 1.4 लाख लोग मारे गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+