बराक ओबामा ने एमएच-17 हमले पर दी कड़ी प्रतिक्रिया, कहा रूस जिम्मेदार

इस मामले में ओबामा ने कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए रूस के अलगाववादियो को इसका जिम्मेदार माना है।
गौरतलब है कि गुरुवार को पूर्वी यूक्रेन में रूस समर्थित अलगाववादियों के कब्जे वाले इलाके के ऊपर मलेशियाई यात्री विमान को मार गिराया गया। जिसमें विमान के क्रू सदस्यों समेत 295 लोगों की मौत हो गई है।
ग्लोबल ट्रैजेडी
हमले पर अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा ने कहा कि, यह एक वैश्विक त्रासदी है। अमेरिका मानता है कि मलेशियाई विमान पर यूक्रेन में उस क्षेत्र में उन बक मिसाइलों से हमला किया गया, जो रूस समर्थित अलगाववादियों के कब्जे में है। उन्होंने इस हादसे के लिए अप्रत्यक्ष तौर पर रूस को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही इस घटना की अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग की है। संयुक्त राष्ट्र ने भी ओबामा की बात से सहमति जताते हुए इस जांच पर मुहर लगा दी है।
युद्धविराम होना चाहिए
बराक ओबामा ने रूस को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि यूक्रेन और रूस समर्थक लड़ाकों में युद्धविराम होना चाहिए। रूस के खिलाफ प्रतिबंधों का जिक्र करते हुए ओबामा ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति पुतिन से बात की थी और स्पष्ट किया था कि अगर यूक्रेन में विद्रोहियों का समर्थन होता रहेगा तो प्रतिबंध भी जारी रहेगें।
हालांकि रूस समर्थक लड़ाके लगातार यह कह रहे हैं कि उनके इलाके से कोई मिसाइल नहीं चलाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications