6 साल बाद TWITTER पर आए बराक ओबामा, 1 घंटे में बने 2 लाख फालोअर्स
न्यूयॉर्क। दुनिया के सबसे ताकतवर देश के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने आखिरकार 6 साल बाद ट्विटर ज्वाइन कर लिया है। इस बात की जानकारी व्हाइट हाउस की ओर से दी गई है।
President Obama @POTUS से ट्विट करके बराक ओबामा ने लिखा है कि ''हैलो, ट्विटर इट्स बराक! फाइनली मैं ट्विटर पर हूं। लंबे छह साल बाद उन्होंने मुझे ट्विटर पर आने का मौका दिया।'' ओबामा ने पर्सनल डिटेल में लिखा है कि ''डैड, हसबैंड और अमेरिका का 44 वां राष्ट्रपति।''
ओबामा ने जैसे ही ट्विटर ज्वाइन किया है उसके 24 मिनट के अंदर ही एक लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए और 1 घंटे के अंदर उनके फालोअर्स की संख्या 2 लाख हो गई है। आपको जानकर हैरत होगी कि मिसेज मिशेल ओबामा पहली बार ओबामा की फालोअर बनी हैं।













Click it and Unblock the Notifications