आखिरी प्रेस वार्ता में बोले ओबामा- राजनीति में नहीं आएंगी बेटियां
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने आखिरी बार पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी बेटियां मूर्ख नहीं हैं।
नई दिल्ली। बतौर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारतीय समयानुसार 19 जनवरी की देर रात आखिरी बार प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान ओबामा ने कहा कि यह सिर्फ नोड्रामा ओबामा का मामला नहीं है। ये सच है कि बंद दरवाजों को पीछे मैं ज्यादा कोसता हूं बनिस्बत सार्वजनिक रूप से। हा कि कई बार मैं पागल हो जाता हूं और बाकी लोगों की तरह परेशान भी। लेकिन मेरे दिल के एक कोने में मैं सोचता हूं कि हम सही की ओर जा रहे हैं।

इस दौरान ओबामा ने बेटी शासा, मालिया के बारे में बात की कि जब ट्रंप जीते तो उन्हें कैसा लगा। कहा कि वो मूर्ख नहीं है, वो भी निराश हुईं लेकिन वो लचीली भी हैं। ओबामा ने कहा कि हमने कोशिश की है हम उन्हें उम्मीद सीखा सकें। कहा कि उनकी बेटियां राजनीति में आने की इच्छुक नहीं है साथ ही कहा कि उनमें उनकी मां का असर दिखता है। ओबामा ने पत्रकारों से कहा कि उन्हें कठिन सवाल पूछते रहना चाहिए।
इससे पहले बुधवार को ओबामा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर, साझेदारी के लिए शुक्रिया कहा था। बतौर मुख्य अतिथि में भारत में ओबामा ने 26 जनवरी के दिन को याद करते हुए पीएम को शुक्रिया अदा किया साथ ही 68वें गणतंत्र दिवस के लिए बधाई भी दी। व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान नें कहा गया है कि दोनों नेताओं ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए विकास और समझौतों के बारे में चर्चा की। बता दें कि ओबामा पहले नेता थे, जिन्होंने मोदी को मई 2014 में जीतने के तुरंत बाद फोन कर बधाई दी थी और उन्हें अमेरिका आने का निमंत्रण दिया था। ये भी पढ़ें: फॉर्म में आए अखिलेश: 9 करीबियों को पार्टी में लिया वापस, 7 नई नियुक्ति












Click it and Unblock the Notifications