ओबामा की बेटी ने बना लिया बॉयफ्रेंड, खुद मां ने किया खुलासा, जानें कौन है वो खुशकिस्मत
वाशिंगटन, 22 अप्रैल: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा अब भी काफी सुर्खियों में रहते हैं। वो अपनी पत्नी मिशेल ओबामा और दो बेटियों के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं। वैसे तो साशा और मालिया अपने पिता के 8 साल के कार्यकाल में जब तक व्हाइट हाउस में रहीं, स्पॉट लाइट से काफी दूर थी, लेकिन अब बराक ओबाना की बेटियों की पर्सनल लाइफ से जुड़ी खबरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। ओबामा की दो बेटियां है, जिनमें बड़ी बेटी का नाम मालिया है, जिसकी 23 साल उम्र है, जबकि छोटी बेटी साशा की उम्र 20 साल है। ऐसे में खबर आ रही है कि साशा ओबामा ने बॉयफ्रेंड बना लिया है, जिसका खुद मिशेल ओबामा ने खुलासा किया है।

मिशेल ओबामा ने खुद किया खुलासा
अमेरिका की फर्स्ट लेडी रह चुकी हैं मिशेल ओबामा ने हाल ही में एलेन शो में अपनी दोनों बेटियों के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि उनकी छोटी बेटी साशा बास्केटबॉल खिलाड़ी क्लिफ्टन पॉवेल जूनियर को डेट कर रही हैं। उन्होंने शो के होस्ट से कहा कि अब वो बड़ी हो चुकी है। अपने पार्टनर को लेकर घर आती हैं।

हॉलीवुड एक्टर के बेटे हैं क्लिफ्टन पॉवेल जूनियर
मिरर यूके की रिपोर्ट के मुताबिक 20 वर्षीय साशा ओबामा ने मिशिगन यूनिवर्सिटी से लॉस एंजिल्स की यूएससी में ट्रांसफर होने के बाद अपने नए ब्वॉयफ्रेंड क्लिफ्टन पॉवेल जूनियर से मुलाकात की थी। 24 साल के क्लिफ्टन पॉवेल जूनियर हॉलीवुड एक्टर के बेटे हैं। वह क्लिफ्टन पॉवेल Snr के बेटे हैं, जिन्होंने फिल्म रे में अभिनय किया था। एक्टर क्लिफ्टन पॉवेल अब एक कमर्शियल डायरेक्टर के रूप में काम करते हैं।

नई यूनिवर्सिटी में क्लिफ्टन से मिली साशा
20 साल की साशा पिछले अगस्त में लॉस एंजिल्स चली गईं, जब उन्होंने यूएससी में एक कोर्स के लिए मिशिगन विश्वविद्यालय में अपनी पढ़ाई छोड़ दी। डेलीमेल डॉट कॉम ने खुलासा किया कि साशा अपनी नई यूनिवर्सिटी में क्लिफ्टन से मिली थी, जो 'क्लिफ' और 'सीपी3' से भी जाने जाते हैं। जानकारी के मुताबिक वह क्लिफ्टन Snr की दूसरे बेटे हैं। एक पिता के रूप में एक अभिनेता होने के साथ-साथ, उनकी मां एक सफल बिजनेस वूमन हैं और एक इंटीरियर डिजाइन कंपनी चलाती हैं, जिसे यूनीड डिजाइन कहा जाता है और शेफ किम नाम की एक कैटरिंग कंपनी है।

फिल्म इंडस्ट्री में फोकस कर रहे क्लिफ्टन
क्लिफ्टन पॉवेल जूनियर ने सैन फर्नांडो के विलेज क्रिश्चियन हाई स्कूल में पढ़ाई की, जो एक निजी स्कूल है, जो सालाना $28,340 (21,66,180 लाख रुपए) का भारी फीस लेता है, जो पूरी ईसाई शिक्षा पर फोकस करता है। 2016 में 6 फीट लंबे क्लिफ्टन ने बास्केटबॉल स्कॉलरशिप के लिए साइन किए, लेकिन बाद में फिल्म इंडस्ट्री में अपने काम पर फोकस करने का फैसला किया।
-
Iran US conflict: ईरान-अमेरिका जंग के बीच कूदा जापान! क्यों कहा अगर ऐसा होता है तो भेजेंगे सेना -
Iran-America War: 'दुनिया युद्ध की आग में, पर भारत बेखौफ', मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान -
Donald Trump Gold Coin: अब सिक्कों पर दिखेगी ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका की 250वीं सालगिरह पर छिड़ा संग्राम -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
US Iran War: रूस में इलाज करा रहे Mojtaba Khamenei? तो फिर कौन चला रहा ईरान कीे सत्ता? Mossad को क्या पता चला? -
US-Iran War में फंसे Trump! “न जीत पा रहे, न छोड़ पा रहे जंग”, Ex CIA चीफ ने दिए अमेरिका की हार के बड़े संकेत! -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश?












Click it and Unblock the Notifications