भारतवंशियों पर नजरें इनायत करते ओबामा

वाशिंगटन (विवेक शुक्ला) हाल ही में भारत दौरे पर आए अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा आजकल अपने यहां अहम पदों पर भारतीय मूल के लोगों को खासमखास पद दे रहे हैं। उन्होंने कुछ समय पहले रिचर्ड वर्मा को अमेरिका का भारत में राजदूत नियुक्त किया।

Barack Obama is wooing Indian origin people in US

30 लाख भारतवंशी

बता दें कि भारतवंशी अमेरिकियों की संख्या 30 लाख है और यह अमेरिकी जनसंख्या का करीब एक प्रतिशत है। इस समुदाय का आकार चीनी अमेरिकियों और फिलिपिनों अमेरिकियों के बाद तीसरे नंबर पर आता है। लेकिन भारतवंशी अमेरिकी के सबसे बेहतर शिक्षित और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तक सभी अकादमिक क्षेत्र में प्रमुखता में गिने जाते हैं।

राशिद हुसैन अमेरिका के विशेष दूत

ओबामा ने भारतीय मूल के राशिद हुसैन को अमेरिका का विशेष दूत और आतंकवाद संचार के रणनीतिक मुकाबले का समन्वयक नामित किया। हुसैन ने 2010 से 57 सदस्यीय इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) में अमेरिका के विशेष दूत के तौर पर काम किया है।

अमेरिका प्रौद्योगिकी

ओबामा ने हाल ही में धनुर्जय 'डीजे' पति को अपना पहला चीफ डाटा वैज्ञानिक नामित किया जहां वे नीतियों को आकार और व्यवहारकुशल बनाने में मदद करेंगे ताकि अमेरिका प्रौद्योगिकी एवं नवीनता में नेता बना रहे।

भारत से आव्रजित होकर आए माता-पिता के बेटे राजीव शाह अंतर्राष्ट्रीय विकास के लिए अमेरिकी एजेंसी (यूएसएआईडी) से विदा हो गए। वह पांच वर्षो तक लोकतांत्रिक समुदाय में भयंकर गरीबी मिटाने और लचीलापन को प्रोत्साहित करने के अभियान में एजेंसी के शीर्ष पर रहे।

जानकार मानते हैं कि ओबामा ने 30 लाख भारतीय अमेरिकी समुदाय के मध्य गहरी पैठ बनाने के लिए यह कदम उठाया है ताकि विस्तृत हो रहे इस समुदाय के टैलेंट पूल का इस्तेमाल विदेशों में आतंकवादी दुष्प्रचार से लेकर घरेलू स्तर पर स्वास्थ्य में कर सकें। अमेरिका में भारतीय करीब 80,000 सुविधा स्टोर के मालिक हैं और 20,000 से ज्यादा मोटलों या पोटलों का प्रबंध भी करते हैं।

देश की सेहत का ख्याल

एक लाख से ज्यादा भारतीय मूल के चिकित्सक देश के स्वास्थ्य का ध्यान रखता है। कई लोग हारवर्ड बिजनेस स्कूल सहित अमेरिका के शीर्ष शिक्षा संस्थानों के प्रमुख हैं। अब वे सरकार में और नीतियों में भी पैर जमाने में कामयाब हो रहे हैं। जानकारों का कहना है कि अमेरिका में कोई भी भारतवंशियों की ताकत की अनदेखी नहीं कर सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+