बराक ओबामा की हाईस्कूल में पहनी जर्सी ने नीलामी में तोड़ा रिकॉर्ड, जानिए कितने करोड़ में बिकी

नई दिल्ली। अमेरिकी के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की हाईस्कूल में पहनी एक जर्सी की नीलामी की गई है। ओबामा ने बास्केटबॉल मैच के दौरान ये जर्सी पहनी थी। खास बात ये है कि नीलामी में मशहूर अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी लेब्रोन जेम्स की जर्सी की नीलामी की रिकॉर्ड भी ओबामा की इस जर्सी ने तोड़ दिया है। ओबामा की करीब चालीस साल पहले पहनी गई ये जर्सी नीलामी में 192,000 अमेरिकी डॉलर (करीब 1 करोड़ 40 लाख भारतीय रुपए) में बिकी है।

Recommended Video

    Barack Obama: Barack Obama के High School की Jersey हुई नीलाम, बनाया World Record । वनइंडिया हिंदी
     ओबामा ने ये जर्सी 1979 में पहनीं थी

    ओबामा ने ये जर्सी 1979 में पहनीं थी

    बराक ओबामा ने 1979 में ये जर्सी पहनी थी। वो उस समय हाईस्कूल में थे। हवाई के पुनाहौ स्कूल में बास्केटबॉल मैच के दौरान उन्होंने इसे पहना था। जिसकी नीलामी की गई, जिसमें हाई-स्कूल जर्सी के लिए यह अब तक की सबसे बड़ी बोली लगी और ये 192,000 डॉलर में बिकी। लेब्रोन जेम्स की जर्सी के पुराने रिकॉर्ड इसने तोड़ दिए।

    23 नंबर की है ये जर्सी

    23 नंबर की है ये जर्सी

    ओबामा की सफेद रंग की इस जर्सी का नंबर 23 है। शुक्रवार को जर्सियों की नीलामी की गई। बोली में माइकल जॉर्डन, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और पूर्व एनएफएल क्वार्टरबैक कॉलिन कैपरनिक की पहनी गई जर्सियां भी शामिल थीं लेकिन ओबामा की जर्सी को लेकर बोली लगाने वालों में खास उत्साह दिखा। किसी भी हाई स्कूल की जर्सी के लिए यह रिकॉर्ड कीमत है।

    बीते साल मिले थे 86 लाख

    बीते साल मिले थे 86 लाख

    बराक ओबामा के हाई स्कूल की बास्केटबॉल जर्सी बीते साल 86 लाख में बिकी थी। बीते साल अगस्त में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की एक बास्केटबॉल जर्सी 1.20 लाख डॉलर (करीब 85,95,300 रुपए) में बिकी है। ऑक्शन हाउस के अनुसार, यह जर्सी तब की थी, जब ओबामा 18 साल के थे और हवाई के पुनाहौ हाई स्कूल में पढ़ते थे। बास्केटबॉल के फैन ओबामा व्हाइट हाउस में स्टाफ, सेलिब्रिटीज और मेहमानों के साथ बास्केटबॉल खेलते दिखते थे।

    ये भी पढ़ें- मशहूर बंगाली अभिनेता मनु मुखर्जी का निधन, सीएम ममता बनर्जी ने जताया दुख

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+