मशहूर बंगाली अभिनेता मनु मुखर्जी का निधन, सीएम ममता बनर्जी ने जताया दुख
नई दिल्ली। बंगाली फिल्मों के अभिनेता मनु मुखर्जी का निधन हो गया है। मनु मुखर्जी 90 साल के थे। रविवार को कोलकाता स्थित अपने आवास पर उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके परिजनों के मुताबिक, मनु मुखर्जी को कार्डियक अरेस्ट आया, जिससे उनकी मौत हुई है। परिवार की ओर से बताया गया है कि पिछले कुछ हफ्तों से मनु मुखर्जी की तबीयत ठीक नहीं थी। मुखर्जी के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं।

मनु मुखर्जी बांग्ला फिल्मों का एक लोकप्रिय चेहरा रहे। कई दशक तक उन्होंने फिल्मों में काम किया। मनु मुखर्जी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत मृणाल सेन की 1958 में आई फिल्म नील अकाशेर नीचे से की थी। मृणाल सेन के अलावा उन्होंने महान फिल्मकार सत्यजीत रे के साथ भी काम किया था। 1958 के बाद वो लगातार फिल्मों, थिएटर और टेलीविजन से जुड़े रहे। उन्होंने कई वेब सीरीज में भी काम किया।
मनु मुखर्जी के निधन पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुख का उजहार किया है। ममता बनर्जी ने ट्वीट कर लिखा, फिल्म अभिनेता मनु मुखर्जी के निधन की खबर सुनकर दुख पहुंचा है। हमने उन्हें टेली-सम्मान पुरस्कार 2015 में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया था। उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना है। निर्देशक अतानु घोष, अभिनेताओं सुजान नील मुखर्जी और शाश्वत चटर्जी समेत कई कलाकारों ने मुखर्जी के निधन पर सोशल मीडिया के माध्यम से शोक व्यक्त किया है।












Click it and Unblock the Notifications