बगदादी की मौत की खबरों के बाद आईएसआईएस को ओबामा की नई वॉर्निंग
वॉशिंगटन। मंगलवार को आतंकी संगठन आईएसआईएस के सरगना अबु बकर अल बगदादी की मौत की खबरें आई हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इन खबरों के बाद आईएसआईएस को एक नई वॉर्निंग दी है। ओबामा ने साफ कर दिया है कि अगर आईएसआईएस ने अमेरिका को छूने या फिर नुकसान पहुंचाने की कोशिश भी तो फिर अमेरिकी फौज उसके एक भी आतंकी छोड़ेगी नहीं।

आईएसआईएस को बताया चोर और ठग
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने आईएसआईएस को ठग और चोर करार दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक आईएसआईएस के 120 से ज्यादा कमांडर्स को मार दिया गया है। इसके साथ ही ओबामा ने बताया कि अब आईएसआईएस सीरिया और इराक में अपनी जमीन खोता जा रहा है।
फाइटर्स की संख्या में भी कमी
ओबामा के मुताबिक अब आईएसआईएस से जुड़ने के लिए विदेश से आने वाले फाइटर्स पिछले ढाई साल के मुकाबले लगातार घट रहे हैं। ओबामा ने नेशनल सिक्योरिटी टीम के साथ मीटिंग के बाद यह बातें कहीं। ओबामा ने कहा कि एक वर्ष हो गए हैं जब आईएसआईएस सीरिया और इराक में कोई बड़ा ऑपरेशन नहीं कर पाया है।
आईएसआईएस के ऑयल इंफ्रास्ट्रक्चर पर अटैक
ओबामा ने बताया कि आईएसआईएस के ऑयल इंफ्रास्ट्रक्चर पर लगातार होते हमलों की वजह से उसे लाखों डॉलर्स का नुकसान हो चुका है। वह इंटरनेशनल फाइनेंशियल सिस्टम से भी कट चुका है। ये बिल्कुल मिलिट्री अटैक जितना ही जरूरी है।
इसलिए चोर और ठग है आईएसआईएस
ओबामा ने बताया है कि तो आईएसआईएस के पास अब पैसा नहीं है इसलिए वह अपने फाइटर्स की सैलरी में कटौती कर रहा है। इसी के चलते वह फिरौती मांग रहा है और सोने की चोरी भी कर रहा है। इसलिए ही आईएसआईएस ठग और चोर है।












Click it and Unblock the Notifications