बैंक की ग़लती से छात्रा को मिले थे 30 करोड़, लेकिन अब नहीं चलेगा केस

वेस्टपैक बैंक
Getty Images
वेस्टपैक बैंक

ऑस्ट्रेलियाई अभियोजन पक्ष ने एक मलेशियाई महिला के ख़िलाफ़ लगाए गए आरोपों को वापस ले लिया है. कथित तौर पर इस महिला ने बैंक की गड़बड़ी के कारण लगभग 30 करोड़ रुपये निकाल लिये थे.

22 वर्षीय क्रिस्टीन ली ने इस रकम के बड़े हिस्से को जूलरी और हैंडबैग जैसी चीजों पर ख़र्च कर दिया था.

वेस्टपैक बैंक की ग़लती से ये रक़म उसे मिली थी. 2014-15 में निकाली गई इस रक़म को पुलिस ने धोखाधड़ी बताया था.

अभियोजन पक्ष ने आरोपों को वापस लेने का कोई कारण नहीं बताया.

ली के वकील ह्यूगो एस्टन ने कहा अभियोजन पक्ष के इस कदम से उन्हें राहत मिली है.

बीबीसी को शुक्रवार को उन्होंने बताया कि ली अपने परिवार के साथ मलेशिया लौट आई हैं और खुश हैं.

साथ ही एस्टन ने कहा, "ख़रीदी गयी कई चीजों को ज़ब्त कर लौटा दिया गया है."

248 करोड़ रुपये की है ये कटोरी

12 साल के बच्चे ने ढाई करोड़ में ख़रीदा नंबर

क्या है पूरा मामला?

सिडनी विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा ने 2012 में एक बैंक अकाउंट खोला था और ग़लती से उसे असीमित ओवरड्राफ्ट की सुविधा दे दी गयी थी.

2015 में बैंक को अपनी ग़लती का अहसास होने तक उन्होंने 11 महीने तक बैंक से ये रकम निकाली.

ली को 2016 में सिडनी एयरपोर्ट से गिरफ़्तार किया गया और उन पर धोखे से वित्तीय लाभ उठाने का आरोप लगाया गया.

उनके वकील ने सिडनी में अदालत को बताया कि हालांकि ली ईमानदार नहीं थीं, लेकिन उन्होंने कोई धोखा नहीं दिया क्योंकि यह ग़लती बैंक की तरफ से हुई है.

क्रिस्टीन ली ने इस रकम का बड़ा हिस्सा लग्ज़री चीजों पर खर्च कर डाला
Getty Images
क्रिस्टीन ली ने इस रकम का बड़ा हिस्सा लग्ज़री चीजों पर खर्च कर डाला

पांच साल तक ऑस्ट्रेलिया में रही केमिकल इंजीनियरिंग की स्टूडेंट ली को दिवालिया घोषित कर दिया गया है.

वेस्टपैक के एक प्रवक्ता ने कहा कि बैंक ने अपने पैसे की वसूली के लिए हर संभव कदम उठाए हैं.

सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के मुताबिक, पिछले साल एक मजिस्ट्रेट ने अभियोजकों से कहा था कि ये खर्च ग़ैरकानूनी नहीं हो सकता.

मजिस्ट्रेट लिसा स्टैपलेटन ने कहा, "यह अपराध की कमाई नहीं है, इतनी रकम पाना हम सबका सपना होता है."

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+