क्या है वह दांव जो वैभव सूर्यवंशी ने IPL से पहले चला? सिर्फ एक जिद ने इस सीजन बदल दी किस्मत
Vaibhav Sooryavanshi Education: भारत में जहां हर बच्चा 10वीं के बोर्ड एग्जाम्स के प्रेशर में रातों की नींद उड़ाए रहता है, वहीं बिहार के 15 वर्षीय लड़के ने इस परीक्षा को ही छोड़ दिया। राजस्थान रॉयल्स के इस स्टार ओपनर ने पढ़ाई की जगह क्रिकेट की पिच को चुना। वैभव ने करियर का यह सबसे बड़ा और साहसी रिस्क आईपीएल 2026 के महामुकाबलों की तैयारी के लिए लिया।
वैभव सूर्यवंशी का यह जुआ पूरी तरह सही साबित हुआ है। मौजूदा आईपीएल सीजन में इस लड़के ने अपने बल्ले से तहलका मचा कर रख दिया है। उन्होंने दिग्गजों के होश उड़ाते हुए 15 पारियों में 680 रन कूट दिए हैं। आलम यह है कि विराट कोहली और शुभमन गिल जैसे वर्ल्ड-क्लास बल्लेबाजों को पछाड़कर फिलहाल ऑरेंज कैप पर इसी बच्चे का कब्जा है।

किस क्लास तक पढ़े हैं वैभव?
इसका सीधा सा अर्थ यही है कि वैभव सूर्यवंशी 9वीं क्लास तक पढ़े हैं और दसवीं में एक्जाम के समय उन्होंने छोड़ दिया। आने वाले समय में अपने क्रिकेटिंग करियर और व्यस्त शेड्यूल को देखते हुए कह सकते हैं कि सूर्यवंशी अगले साल भी शायद ही परीक्षा दे पाए।
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव ने महज 29 गेंदों में 12 छक्कों की मदद से 97 रनों की तूफानी पारी खेली। उनकी इस 'सुनामी' के सामने पैट कमिंस जैसे कप्तानों के सारे प्लान फेल हो गए। पूरे सीजन में 65 गगनचुंबी छक्के जड़कर वैभव ने साबित कर दिया कि निडरता उनके खून में है।
पिता का त्याग आया बेटे के काम
इस चमत्कारी प्रदर्शन के बाद अब उनके पिता संजीव सूर्यवंशी के उस बड़े त्याग की चर्चा हो रही है। बेटे को क्रिकेटर बनाने के लिए उन्होंने अपनी नौकरी तक दांव पर लगा दी थी। आज जब पूरा देश इस 15 साल के 'करोड़पति' बल्लेबाज को सलाम कर रहा है, तो साफ है कि बोर्ड एग्जाम छोड़ना किसी जिद नहीं, बल्कि इतिहास रचने की तैयारी थी।
वैभव सूर्यवंशी के स्कूल की फीस?
क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर और किंग कोहली ने भी कभी खेल को पहले चुना था। वैभव भी आने वाले समय में ओपन स्कूलिंग (NIOS) के जरिए अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी कर सकते हैं, फ़िलहाल तो वह ताजपुर के मोडेस्टी स्कुल के छात्र हैं। जानकारी के अनुसार इस स्कूल की मासिक फीस 950 रुपये है।












Click it and Unblock the Notifications