तीस्ता नदी पर चीन के ऑफर से ललचाया बांग्लादेश, शेख हसीना सरकार के इरादे से बढ़ेगी भारत की चिंता?

China Proposal Teesta River Bangladesh: बांग्लादेश ने गुरुवार को कहा है, कि वह भारत से बांग्लादेश में प्रवेश करने वाली तीस्ता नदी पर जलाशय बनाने के चीनी प्रस्ताव पर "भूराजनीतिक मुद्दों" को ध्यान में रखेगा।

बांग्लादेश विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने ढाका में एक साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में बताया, कि "उन्होंने (चीन ने) तीस्ता के बांग्लादेश वाले हिस्से पर विकास कार्यों के लिए सहयोग बढ़ाने की इच्छा व्यक्त की है। संबंधित मंत्रालय और आर्थिक संबंध प्रभाग उनके प्रस्ताव पर विचार करेंगे।"

China Proposal Teesta River Bangladesh

यह पूछे जाने पर, कि ढाका अपने रणनीतिक सिलीगुड़ी कॉरिडोर, जिसे चिकन नेक के नाम से भी जाना जाता है, उसके पास एक प्रमुख परियोजना में चीन की भागीदारी पर भारत की आपत्ति को किस हद तक ध्यान में रखेगा, तो बांग्लादेश विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता सेहेली सबरीन ने कहा, कि ऐसे मामले में ढाका "प्रस्ताव के साथ आगे बढ़ते समय भूराजनीतिक मुद्दों को संज्ञान में लिया जाएगा।"

बांग्लादेश को चीन का ऑफर क्या है?

बांग्लादेश विदेश मंत्रालय की यह टिप्पणी चीनी राजदूत याओ वेन के उस बयान के करीब एक हफ्ते के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था, कि बीजिंग को तीस्ता बेसिन के विकास के लिए कई प्रस्ताव मिले हैं और "हम बांग्लादेश में चुनाव प्रक्रिया के अंत का इंतजार कर रहे हैं।" चीनी दूत ने कहा कि बांग्लादेश में 7 जनवरी के आम चुनाव के बाद चीन द्वारा इस मुद्दे पर एक प्रक्रिया शुरू करने की उम्मीद है।

भारत के साथ तीस्ता जल-बंटवारा समझौता 2009 में प्रधान मंत्री शेख हसीना की अवामी लीग सरकार के सत्ता में आने के बाद से बातचीत में है और दोनों पड़ोसी देश तत्कालीन प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह की 2011 की बांग्लादेश यात्रा के दौरान एक समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार थे। लेकिन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अंतिम समय में संधि का विरोध किया, प्रस्तावित सौदे को निलंबित कर दिया और उस समय भारतीय प्रधान मंत्री के बहुप्रचारित दौरे को काफी हद तक परेशान कर दिया।

भारत के साथ तीस्ता जल-बंटवारा समझौता 2009 में प्रधान मंत्री शेख हसीना की अवामी लीग सरकार के सत्ता में आने के बाद से बातचीत में है और दोनों पड़ोसी देश तत्कालीन प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह की 2011 की बांग्लादेश यात्रा के दौरान एक समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार थे।

लेकिन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अंतिम समय में इस संधि का विरोध शुरू कर दिया और प्रस्तावित सौदे को सस्पेंड करना पड़ा। इस मुद्दे ने उस समय भारतीय प्रधान मंत्री के बहुप्रचारित बांग्लादेश दौरे को काफी हद तक परेशान कर दिया।

बांग्लादेश के अधिकारियों के मुताबिक, चीन ने 2020 में तीस्ता नदी पर एक बड़े ड्रेजिंग कार्य और जलाशयों और तटबंधों के निर्माण का प्रस्ताव रखा था, जिसमें भारत की कोई भूमिका नहीं थी, लेकिन बांग्लादेश ने करोड़ों डॉलर की इस परियोजना को रोक रखा है।

कई विश्लेषकों ने कहा है, कि परियोजना में चीनी भागीदारी प्रमुख नदी पर भारत-बांग्लादेश विवाद को जटिल बना सकती है।

प्रधान मंत्री शेख हसीना की मौजूदा सरकार ने बांग्लादेश के हितों पर कुशलतापूर्वक बातचीत की है, जो चीन और भारत के बीच फंसा हुआ है। डेल्टाई बांग्लादेश सैकड़ों नदियों से घिरा हुआ है, जिनमें से 54 नदियां भारत से दक्षिण एशियाई देश में प्रवेश करती हैं।

414 किलोमीटर लंबी तीस्ता नदी सिक्किम राज्य में हिमालय से निकलती है और बांग्लादेश में प्रवेश करने से पहले पश्चिम बंगाल से होकर गुजरती है, जहां यह एक अन्य प्रमुख नदी ब्रह्मपुत्र से मिलती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+