यूनुस ने Bangladesh के नक्शे में दिखाए नॉर्थ-ईस्ट के राज्य, पाकिस्तानी जनरल को गिफ्ट किया मैप, गलती या साजिश?

Bangladesh: मुहम्मद यूनुस ने एक और गंभीर विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने पाकिस्तान के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी (CJCSC) के अध्यक्ष जनरल साहिर शमशाद मिर्जा को एक विवादित और गलत नक्शा (Distorted Map) भेंट किया। इस नक्शे में भारत के पूर्वोत्तर राज्यों-असम और अन्य इलाकों-को बांग्लादेश का हिस्सा दिखाया गया था। इस विवादास्पद नक्शे को लेकर भारत में नाराजगी और राजनीतिक हलचल बढ़ गई है।

ढाका में मुलाकात के दौरान हुई घटना

दरअसल बीते सप्ताह शमशाद मिर्जा के ढाका दौरे पर गए थे। इस दौरान उनका मकसद 1971 के मुक्ति संग्राम के बाद से बिगड़े दोनों देशों के रिश्तों में सुधार लाना था। ढाका में मुलाकात के दौरान यूनुस ने उन्हें यह नक्शा स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट किया। सरकारी हैंडल ने साझा की तस्वीरें और जानकारी बांग्लादेश सरकार के मुख्य सलाहकार के आधिकारिक एक्स (X) हैंडल पर इस मुलाकात की तस्वीरें साझा की गईं।

Bangladesh

बांग्लादेश-पाकिस्तानी की बढ़ रही करीबियां

X पर किए गए पोस्ट में लिखा गया - "पाकिस्तान के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी (CJCSC) के अध्यक्ष जनरल साहिर शमशाद मिर्जा ने ढाका में मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस से शिष्टाचार भेंट की।" इसके साथ पोस्ट में यह भी बताया गया कि बैठक के दौरान बांग्लादेश-पाकिस्तान संबंधों, द्विपक्षीय व्यापार, निवेश और रक्षा सहयोग पर चर्चा हुई।

पहले भी भारत को कर चुके हैं नाराज

यह पहला मौका नहीं है जब यूनुस ने भारत को नाराज किया हो। नोबेल पुरस्कार विजेता यूनुस ने पहले भी विदेशी नेताओं से बातचीत में भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को लेकर विवादित बयान दिए हैं। उन्होंने कहा था कि बांग्लादेश "सागर का एकमात्र अभिभावक" है, जबकि भारत के पूर्वोत्तर राज्य "लैंडलॉक्ड" हैं - यानी उनके पास समुद्र तक पहुंच नहीं है। चीन यात्रा के दौरान भी दिया था विवादित बयान अप्रैल 2025 में चीन की यात्रा के दौरान यूनुस ने चीनी अधिकारियों से कहा था- "भारत के सात राज्य, भारत का पूर्वी हिस्सा... वे एक लैंडलॉक देश हैं।

उनके पास समुद्र तक पहुंचने का कोई रास्ता नहीं है।" इस बयान ने भारत को नाराज कर दिया था। नतीजतन, भारत सरकार ने ट्रांसशिपमेंट समझौता रद्द कर दिया था, जिसके तहत बांग्लादेशी सामान भारतीय क्षेत्र से होकर नेपाल, भूटान और म्यांमार तक जाता था।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+