बांग्लादेश: प्रसिद्ध लेखक जफर इकबाल को 'इस्लाम का दुश्मन' बताकर मदरसा स्टूडेंट ने चाकू से किया हमला

ढाका। बांग्लादेश के प्रसिद्ध लेखक डॉ. जफर इकबाल पर शनिवार शाम को एक शख्स ने चाकू से हमला कर दिया। जफर इकबाल सिलहट में शाहजलाल विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद वापस लौट रहे थे, तभी रहमान फैजल नाम के एक शख्स ने प्रोफेसर पर हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया। इस घटना के बाद प्रोफेसर इकबाल को तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया और वे अब खतरे से बताया जा रहे हैं।

बांग्लादेश: प्रसिद्ध लेखक जफर इकबाल पर चाकू से किया हमला

इस घटना के बाद हमलावर फैजल ने अपने गुनाह को स्वीकार करते हुए आरएबी 9 चीफ लेफ्टिनेंट कर्नल अली हैदर आजाद को बताया कि प्रोफेसर इकबाल 'इस्लाम के दुश्मन' हैं, इसलिए उसने अटैक किया था। हैदर आजाद ने कहा कि फैजल के लिंक किसी आतंकी संगठन से ना हो इसकी जांच की जा रही है। बांग्लादेश के bdnews24.com वेबसाइट के मुताबिक, हमलावर फैजल मदरसा का स्टूडेंट है।

प्रोफेसर जफर इकबाल इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रोनिक इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए दो दिन से सिलहट में थे। जब प्रोफेसर प्रोग्राम के बाद वापस लौट रहे थे, तभी हमलावर ने उनके गर्दन के पीछे वार कर दिया। यह घटना शनिवार शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है। इस घटना के बाद लोगों ने मौके पर हमलावर फैजल को पीटा भी और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती प्रो इकबाल अब खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। डॉक्टर्स के मुताबिक, इस हमले से उनके दिमाग पर कोई असर नहीं पड़ा है और वे सभी को पहचान रहे हैं। डॉक्टर्स ने फिलहाल प्रो. इकबाल को हॉस्पिटल में ही रहने के लिए कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+