बांग्लादेश: पूर्व स्पीकर शर्मीन चौधरी और पूर्व मंत्री टीपू मुंशी हत्या के मामले में गिरफ्तार, क्या है मामला?

Bangladesh News: बांग्लादेश की पूर्व स्पीकर शिरिन शर्मीन चौधरी और पूर्व वाणिज्य मंत्री टीपू मुंशी को हाल ही में कोटा सुधार विरोध प्रदर्शन के दौरान एक सुनार की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मीडिया रिपोर्टों में गुरुवार (29 अगस्त) को यह जानकारी दी गई।

ढाका ट्रिब्यून अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक टीपू मुंशी को रंगपुर में दर्ज हत्या के मामले में बुधवार रात को ढाका के गुलशन में रैपिड एक्शन बटालियन द्वारा गिरफ्तार किया गया। 38 वर्षीय सुनार मुस्लिम उद्दीन मिलन की हत्या के लिए पूर्व वाणिज्य मंत्री टीपू मुंशी और पूर्व स्पीकर शिरिन शर्मीन चौधरी सहित 17 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

Bangladesh

19 जुलाई को रंगपुर में सुनार उद्दीन मिलन की हुई थी हत्या

इसके अलावा इस मामले में कई अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। 46 वर्षीय शर्मीन चौधरी ने अप्रैल 2013 से अगस्त 2024 तक बांग्लादेश जातीय संसद की पहली महिला अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।

द डेली स्टार अखबार के अनुसार, सरकारी नौकरियों में विवादास्पद कोटा प्रणाली के खिलाफ छात्र-नेतृत्व वाले आंदोलन के दौरान 19 जुलाई को रंगपुर में उद्दीन मिलन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जो बाद में एक बड़े पैमाने पर विद्रोह में बदल गया, जिसकी वजह से 5 अगस्त को शेख हसीना की अवामी लीग सरकार को सत्ता से हटना पड़ा।

सुनार उद्दीन मिलन को कैसे लगी थी गोली?

रिपोर्ट के मुताबिक जब सिटी बाजार क्षेत्र में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों और अवामी लीग कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई, तो पुलिस ने पूर्व स्पीकर शिरिन शर्मीन चौधरी और पूर्व वाणिज्य मंत्री टीपू मुंशी के आदेश पर अंधाधुंध गोलीबारी की। उसी दौरान सुनार उद्दीन मिलन को गोली लगी थी और उसे रंगपुर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

शेख हसीना के नेतृत्व वाली सरकार के पतन के बाद देश भर में भड़की हिंसा की घटनाओं में 230 से अधिक लोग मारे गए। अब तक बांग्लादेश विरोध प्रदर्शन के दौरान मरने वालों की संख्या 600 से अधिक हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+