Bangladesh Bus Accident: बांग्लादेश में तालाब में गिरी यात्री बस, आठ महिलाओं समेत 17 की मौत

Bangladesh Bus Accident: शनिवार को बांग्लादेश के झालाकाथी सदर उपजिला के छत्रकंडा इलाके में एक बस के तालाब में गिर जाने से तीन बच्चों एवं 8 महिलाओं सहित कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और 35 अन्य घायल हो गए। जीवित बचे लोगों ने दुर्घटना के लिए चालक की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने यह भी कहा कि बस क्षमता से अधिक यात्रियों से भरी हुई थी, जिसके कारण दुर्घटना हुई।

बशर स्मृति परिबाहन की बारीशाल जाने वाली बस, जिसमें 52 की क्षमता के मुकाबले 60 से अधिक यात्री सवार थे, सुबह 9:00 बजे के आसपास पिरोजपुर के भंडरिया से निकली और लगभग 10:00 बजे बरिशाल-खुलना राजमार्ग पर छत्रकांडा में सड़क किनारे तालाब में गिर गई।

Bangladesh Bus Accident

जीवित बचे मोहम्मद मोमिन ने कहा कि मैं भंडरिया से बस में चढ़ा। बस यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी। उनमें से कुछ यात्री गलियारे में खड़े थे। मैंने ड्राइवर को सुपरवाइजर से बात करते देखा। अचानक बस सड़क से उतर गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मोमिन ने कहा कि सभी यात्री बस के अंदर फंस गए थे। क्षमता से अधिक यात्री होने के कारण बस तुरंत डूब गई। मैं किसी तरह बस से बाहर निकलने में कामयाब रहा। द डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, बरिशाल डिविजनल कमिश्नर एमडी शौकत अली ने पुष्टि की कि सभी 17 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और बाकी घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+